CBSE Class 10 Hindi (Course B) Sparsh Bhag 2 Book Chapter 14 Kartoos Question Answers from previous years question papers (2019-2024) with Solutions

 

Kartoos Previous Year Questions with Answers –  Question Answers from Previous years Question papers provide valuable insights into how chapters are typically presented in exams. They are essential for preparing for the CBSE Board Exams, serving as a valuable resource.They can reveal the types of questions commonly asked and highlight the key concepts that require more attention. In this post, we have shared Previous Year Questions for Class 10 Hindi (Course B) Sparsh Bhag 2 Book Chapter 14, “Kartoos”.

 

Questions which came in 2024 Board Exam

 

प्रश्न 1 – ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर लिखिए कि जिस वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल जंगल में खेमा डाले हुए था, एकांकी के अंत में वह उसकी प्रशंसा क्यों करता है?

उत्तर – वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल जंगल में खेमा डाले हुए था। वज़ीर अली ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। परन्तु वज़ीर अली जब सवार का वेश बना कर कर्नल के खेमे में आता है और कर्नल द्वारा वज़ीर अली की गिरफ़्तारी में मदद करने के लिए उसी से मदद माँगता है तो, सवार कर्नल को वज़ीर अली के बारे में बताता है कि वह एक ऐसा सिपाही है जो अपनी जान की परवाह नहीं करता, वह बहुत बहादुर है। सवार के कहने पर कि वह वज़ीर अली को गिरफ्तार करना चाहता है, कर्नल सवार को दस कारतूस दे देता है और जब सवार से नाम पूछता है तो सवार अपना नाम वज़ीर अली बताता है और कर्नल को कहता है कि कर्नल ने उसे कारतूस दिए हैं इसलिए वह उसकी जान को बख्श रहा है। इतना कह कर वज़ीर अली बाहर चला जाता है। लेफ्टिनेंट के पूछने पर कर्नल अपने आप से कहता है कि वह एक ऐसा सिपाही था जो अपनी जान की परवाह नहीं करता और आज ये कर्नल ने खुद देख लिया था। अर्थात वज़ीर अली ने कर्नल के सामने अपनी बहादुरी का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर दिया था। 

 

प्रश्न 2 – ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर लिखिए कि लेफ्टीनेंट को वजीर अली ‘भूत’ क्यों नज़र आ रहा था?

उत्तर – कर्नल व् लेफ्टिनेंट दोनों को पता था कि जंगल की जिंदगी अर्थात जंगल में रहना बहुत खतरनाक होता है। परन्तु वज़ीर अली को पकड़ने के लिए लेफ्टिनेंट और कर्नल को जंगल में डेरा डाले हुए कई हफ्ते हो गए थे। उनके सिपाही भी परेशान हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वजीर अली कोई आदमी है भी या कोई भूत है, जो उनके हाथ ही नहीं लग रहा था। कर्नल को वजीर अली की कहानियाँ सुन कर रॉबिनहुड के कारनामें याद आ जाते थे। रॉबिनहुड की ही तरह वजीर अली के मन में भी अंग्रेजों के खिलाफ बहुत अधिक नफ़रत भरी पड़ी थी। वजीर अली ने कोई पाँच महीने ही शासन किया होगा। परन्तु इन पाँच महीनों में ही उसने अवध के राज्य को अंग्रेजों के असर से लगभग बिलकुल साफ़ कर दिया था। इसी कारण वज़ीर अली को पकड़ना अंग्रेजों के लिए आवश्यक हो गया था परन्तु वज़ीर अली उनके हाथ ही नहीं आ रहा था। इसी कारण लेफ्टीनेंट को वजीर अली ‘भूत’ नज़र आ रहा था। 

 

प्रश्न 3 – ‘कारतूस’ एकांकी के किस पात्र ने आपको सर्वाधिक प्रभावित किया है? उसके चरित्र की किस विशेषता को आप अपनाना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर – ‘कारतूस’ पाठ से ज्ञात होता है कि वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था। अवध की सत्ता छीनने के बाद उसके इन गुणों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वज़ीर अली ने हमें सर्वाधिक प्रभावित किया है। उसके चरित्र की निम्नलिखित विशेषता को हम अपनाना चाहेंगे –

साहसी – वज़ीर अली के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी थी। वह कर्नल के कैंप में घुसकर उससे कारतूस भी लाता है ये उसके साहसी होने के प्रमाण हैं।

वीर – वज़ीर अली इतना वीर है कि अवध की सत्ता छीनने के बाद भी अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए हर संभव प्रयास करता रहता है।

महत्त्वाकांक्षी – वज़ीर अली महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति है। वह अवध का शासक बनने की महत्त्वाकांक्षा सदा बनाए रखता है।

स्वाभिमानी – वज़ीर अली इतना स्वाभिमानी है कि वह कंपनी के वकील की अपमानजनक बातों को सह नहीं पाता है और उसकी हत्या कर देता है।

 

Questions that appeared in 2023 Board Exams

 

प्रश्न 1 – वज़ीर अली की उन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए जिनके कारण उसे जाँबाज़ सिपाही कहा जाता था। आप इनमें से किन गुणों को अपनाना चाहेंगे और क्यों ?

उत्तर – ‘कारतूस’ पाठ से ज्ञात होता है कि वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था। अवध की सत्ता छिनने के बाद उसके इन गुणों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था और वे बहादुरी से अंग्रेजों के समक्ष भी चले जाते थे और उनके हाथ भी नहीं आते थे। इन्हीं गुणों के कारण उसे जाँबाज़ सिपाही कहा जाता था। वज़ीर अली ने हमें सर्वाधिक प्रभावित किया है। उसके चरित्र की निम्नलिखित विशेषता को हम अपनाना चाहेंगे – साहसी – वज़ीर अली के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी थी। वह कर्नल के कैंप में घुसकर उससे कारतूस भी लाता है ये उसके साहसी होने के प्रमाण है। वीर – वज़ीर अली इतना वीर है कि अवध की सत्ता छिनने के बाद भी अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए हर संभव प्रयास करता रहता है। महत्त्वाकांक्षी – वज़ीर अली महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति है। वह अवध का शासक बनने की महत्त्वाकांक्षा सदा बनाए रखता है। स्वाभिमानी – वज़ीर अली इतना स्वाभिमानी है कि वह कंपनी के वकील की अपमानजनक बातों को सह नहीं पाता है और उसकी हत्या कर देता है। इन गुणों को अपनाकर हम भी अपने जीवन में आने वाले कष्टों का डट कर सामना करना व् कभी भी मुसीबत में न भागने की प्रेरणा लेंगें। 

 

प्रश्न 2 – ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि सआदत अली वज़ीर अली का सगा चाचा होते हुए भी उससे नफरत क्यों करता था ?

उत्तर – सआदत अली आसिफ़उद्दौला (वज़ीर अली का पिता) का भाई था। सआदत अली, वज़ीर अली और आसिफ़उद्दौला का दुश्मन था। नवाब आसिफ़उद्दौला के घर में लड़के के पैदा होने की आशा सब खो चुके थे परन्तु वज़ीर अली के पैदा होने को सआदत अली ने अपनी मौत ही समझ लिया था क्योंकि वज़ीर अली के पैदा होने के बाद अब वह अवध के सिंहासन को हासिल नहीं कर सकता था। यही कारण था कि सआदत अली वज़ीर अली का सगा चाचा होते हुए भी उससे नफरत करता था। 

 

Questions which came in 2022 Board Exam

 

प्रश्न 1 – वज़ीर अली की बहादुरी प्रशंसनीय है, कैसे? ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर तर्क सहित उत्तर लिखिए |
उत्तर – ‘कारतूस’ एकांकी से ज्ञात होता है कि वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था। उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था और वे बहादुरी से अंग्रेजों के समक्ष भी चले जाते थे और उनके हाथ भी नहीं आते थे। इन्हीं गुणों के कारण उसे जाँबाज़ सिपाही कहा जाता था। वज़ीर अली के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी थी। वह कर्नल के कैंप में घुसकर उससे कारतूस भी लाता है ये उसके साहसी होने के प्रमाण है। 

प्रश्न 2 – ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर बताइए कि सवार कौन था? वह किससे मिलना चाहता था और क्यों? इस सारे प्रसंग में सवार की कौन-सी विशेषताएँ उभरकर आती हैं?
उत्तर – ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर सवार वज़ीर अली था। वज़ीर अली सवार के रूप में आ कर कर्नल से मिलना चाहता था। जब कर्नल ने सवार से पूछता है कि वह क्या चाहता है अर्थात वह कर्नल से मिलने क्यों आया है तो सवार कर्नल से कुछ कारतूस मांगता है और कहता है कि उसको ये कारतूस वज़ीर अली को गिरफ्तार करने के लिए चाहिए। यह सुनकर कर्नल सवार को दस कारतूस दे देता है और जब सवार से नाम पूछता है तो सवार अपना नाम वज़ीर अली बताता है और कर्नल को कहता है कि कर्नल ने उसे कारतूस दिए हैं इसलिए वह उसकी जान को बख्श रहा है। इतना कह कर वज़ीर अली बाहर चला जाता है, घोड़े के टापों की आवाजों से लगता है कि वह दूर चला गया है। इस सारे प्रसंग से सवार की कई विशेषताएँ उभरकर आती हैं जैसे – वह एक ऐसा सिपाही था जो अपनी जान की परवाह नहीं करता। वह बहुत साहसी और चतुर था।

प्रश्न 3 – ‘वज़ीर अली जैसे जाँबाज़ों के कारण ही हम आज़ाद हैं’ – इस कथन के पक्ष में अपने विचार ‘कारतूस’ एकांकी के संदर्भ में लिखिए।
उत्तर – ‘वज़ीर अली जैसे जाँबाज़ों के कारण ही हम आज़ाद हैं।’ क्योंकि आज़ादी के लिए जिस साहस व् जज़्बे जैसी विशेषताओं की आवश्यकता थी वज़ीर अली में वो सभी विशेषताएँ थी। वज़ीर अली को अंग्रेज़ों ने अवध के तख्ते से हटा दिया था पर उसने हिम्मत नहीं हारी। वज़ीफे की रकम में मुश्किल डालने वाले कंपनी के वकील की भी उसने हत्या कर दी। अंग्रेज़ों को महीनों दौड़ाता रहा परन्तु फिर भी उनके हाथ नहीं आया। अंग्रेज़ों के खेमे में अकेले ही पहुँच गया, कारतूस भी ले आया और अपना सही नाम भी बता गया। इस तरह वह एक जाँबाज़ सिपाही था। जिससे अंग्रेज़ भी डरा करते थे।

प्रश्न 4 – “आपसी फूट के कारण भारत इतने वर्षों तक दूसरों का गुलाम रहा” – क्या आप इस कथन से सहमत हैं? ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर कारण सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर – “आपसी फूट के कारण भारत इतने वर्षों तक दूसरों का गुलाम रहा” – हम इस कथन से सहमत हैं। अंग्रेजों का भारत पर शासन करने का एक ही मंत्र था ‘फूट डालो, शासन करो’ जिसके द्वारा उन्होंने भारत पर इतने लम्बे समय तक शासन किया। ‘कारतूस’ एकांकी से भी यह बात स्पष्ट होती है। सआदत अली आसिफ़उद्दौला (वज़ीर अली का पिता) का भाई था। सआदत अली, वज़ीर अली और आसिफ़उद्दौला का अपना होता हुए भी उन्हें दुश्मन मानता था। वज़ीर अली के पैदा होने को सआदत अली ने अपनी मौत ही समझ लिया था क्योंकि वज़ीर अली के पैदा होने के बाद अब वह अवध के सिंहासन को हासिल नहीं कर सकता था। सआदत अली का वज़ीर अली से इस नफरत का फायदा अंग्रेजों ने उठाया और सआदत अली की मदद से अवध पर अपनी हुकूमत कर ली।

2019

 

प्रश्न 1 – ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर सोदाहरण सिद्ध कीजिए कि वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था।

उत्तर – वज़ीर अली को अंग्रेज़ों ने उनके नवाब पद से हटा दिया था और बनारस भेज दिया था। वजीफ़े के लिए जो रकम दी गई थी उसमें अड़चन डालने के लिए उसे कलकत्ता बुलाया जा रहा था, जब इसकी शिकायत वकील से करने गया तो वकील उल्टा उसी को बुरा-भला कहने लगा। वकील के ऐसे व्यव्हार पर उसे गुस्सा आया और उसने वकील की हत्या कर दी। महीनों अंग्रेज़ों को जंगलों में दौड़ाता रहा परन्तु फिर भी उनके हाथ नहीं आया। अकेले ही अंग्रेज़ों के तंबू में कर्नल से मिलने चला गया और उससे दस कारतूस भी ले आया और जाते-जाते अपना सही नाम भी बता दिया। इतने ज़ोखिम भरे कारनामों से सिद्ध होता है कि वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था।

 

प्रश्न 2 – कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?

उत्तर – अंग्रेज़ों ने वज़ीर अली को शासन से हटाया था और उसे काशी भेज दिया था। वजीर अली अंग्रेज़ों से नफ़रत करता था। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी और गोरखपुर के जंगलों में जा छिपा था। अंग्रेज़ सैनिक वहीं जंगल में खेमा डालकर वज़ीर अली को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे।

 

प्रश्न 3 – वज़ीर अली कौन था? उसकी जांबाज़ी का उदाहरण देते हुए उसके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर – वज़ीर अली अवध के शासक आसिफउद्दौला का पुत्र था। अंग्रेज़ों ने वजीर अली को सत्ता से हटाकर उसके चाचा सआदत अली को अवध की गद्दी पर बिठाया था। वज़ीर अली के मन में अंग्रेज़ों के प्रति घृणा भरी थी। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी थी, इसलिए अंग्रेज़ उसे पकड़ना चाहते थे। ‘कारतूस’ पाठ से ज्ञात होता है कि वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था। अवध की सत्ता छिनने के बाद उसके इन गुणों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उसकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

साहसी – वज़ीर अली के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। वह कर्नल के कैंप में घुसकर उससे कारतूस लाता है वह कंपनी के वकील की हत्या पहले ही कर चुका था। ये उसके साहसी होने के प्रमाण हैं।

वीर – वज़ीर अली इतना वीर है कि अवध की सत्ता छिनने के बाद भी अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए कटिबद्ध रहता है।

महत्त्वाकांक्षी – वज़ीर अली महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति है। वह अवध का शासक बनने की महत्त्वाकांक्षा सदा बनाए रखता है।

स्वाभिमानी – वज़ीर अली इतना स्वाभिमानी है कि वह कंपनी के वकील की अपमानजनक बातों को सह नहीं पाता है और उसकी हत्या कर देता है।

 

Related: