Ghar Ki Yaad Question Answers

 

CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag 1 Book Chapter 11 घर की याद Question Answers

Ghar Ki Yaad Class 11 – CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag-1 Chapter 11 Ghar Ki Yaad Question Answers. The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions of the chapter, extract based questions, multiple choice questions, short and long answer questions.

सीबीएसई कक्षा 11 हिंदी आरोह भाग-1 पुस्तक पाठ 11 घर की याद प्रश्न उत्तर | इस लेख में NCERT की पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्यापक संकलन किया है।

Also See : घर की याद पाठ सार और व्याख्या Class 11 Chapter 11

Ghar Ki Yaad Question and Answers (घर की याद प्रश्न-अभ्यास )

प्रश्न 1 – पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?
उत्तर – कवि भवानी प्रसाद मिश्र अपने घर से बहुत दूर जेल में बन्द हैं।अपने घर और प्रियजनों से दूर रहने का दर्द उनके भीतर है। एक दिन जब बदल बरसने लगते हैं। ऐसे में कवि के मन को स्मृतियाँ घेर रही हैं। जैसे-जैसे पानी गिर रहा है, वैसे-वैसे कवि के हृदय में प्रियजनों की स्मृतियाँ चलचित्र की तरह उभरती जा रही हैं। पानी के बरसने के कारण ही उसके प्राण व मन घर की याद में व्याकुल हो जाते हैं।

प्रश्न 2 – मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?
उत्तर – सावन का महीना उत्तर भारत में बहन-बेटियों के मायके आने का महीना है। बहन जब ससुराल से अपने मायके आती है तो उसके मन में अलग-अलग विचार आते हैं। वह मन ही मन प्रसन्न होती हैं कि वह घर जाकर सबसे मिलेगी। अलग-अलग लोगों से क्या-क्या बात करेंगी। इसी प्रकार की बातें सोचकर वह रोमांचित हो उठती हैं। आज पानी गिरने से कवि को बहनों के आने पर हँसी-खुशी से भर जाने वाले घर की याद आती है और वह जानता है कि इस वर्ष बहनों को केवल चार भाई मिलेंगे और पाँचवें (कवि स्वयं) का अभाव घरभर को दुख से भर देगा। भाई जेल में यातना झेल रहा है, वह उन सबसे दूर है। इसलिए भुजाओं के समान सहयोग देनेवाले चारों भाई और प्यार का प्रतीक बहनें और माता-पिता सभी दुखी हैं। यह बात दूर जेल में बैठा कवि जानता है। इसलिए कवि ने बहन के लिए उसे ‘ परिताप का घर ‘कहा हैं।

प्रश्न 3 – पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है?
उत्तर – कविता में पिता के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं को उकेरा गया है-
(क) पिता जी पूर्णत: स्वस्थ हैं। बुढ़ापे ने उन्हें छुआ तक नहीं।
(ख) वे खिलखिलाकर हँसते हैं।
(ग) वह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, दौडते हैं, और दंड पेलते हैं।
(घ) वे मौत के सामने आने पर भी नहीं डरते।
(ड) वे तूफ़ान की रफ़्तार से काम करने की क्षमता रखते हैं।
(च) वे गीता का पाठ करते हैं।
(छ) वे भावुक प्रवृत्ति के हैं। अपने पाँचवें बेटे को याद करके उनकी आँखें भर आती हैं।
(ज) वे देश-प्रेमी हैं। उनकी प्रेरणा पर ही कवि ने स्वाधीनता आंदोलन में भाग लिया और जेल गया।

प्रश्न 4 – निम्नलिखित पंक्तियों में बस शब्द के प्रयोग की विशेषता बताइए –
मैं मजे में हूँ सही है,
घर नहीं हूँ बस यही है,
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस से सब विरस है।
उत्तर – एक ही शब्द ‘बस’ का अनेक बार प्रयोग और अलग-अलग अर्थ में प्रयोग कर कवि ने यमक अलंकार से भी अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है। सबसे पहले कवि कहता है कि मैं बिलकुल ठीक हूँ, बस अर्थात् केवल यह बात है कि घर पर आपके साथ नहीं हूँ। कवि आगे कहता है कि यह बस अर्थात् केवल अपने-आप में बड़ी बात है। वह कहना चाहता है कि घर से दूर रहना मामूली बात नहीं। पर इस बस पर वश नहीं है, यह विवशता है। इस विवशता ने सब कुछ विरस अर्थात् रसहीन कर दिया है अर्थात् मात्र घर से दूर रहना जीवन के सभी रसों को सोख रहा है। इन पंक्तियों में बस मात्र केवल, बस वश, नियंत्रण, समापन के अर्थ में प्रयुक्त किया गया है जो एक चमत्कारपूर्ण प्रयोग है। सहज शब्दों में ऐसे प्रयोग भवानी प्रसाद मिश्र ही कर सकते हैं।

प्रश्न 5 – कविता की अंतिम 12 पंक्तियों को पढ़कर कल्पना कीजिए कि कवि अपनी किस स्थिति व मन:स्थिति को अपने परिजनों से छिपाना चाहता है?
उत्तर – कवि जेल में है। वह सावन को कहता है कि वह उसके परिवार वालों को उसकी निराशा के बारे में न बताए। यहाँ का दुखदायी माहौल, कवि का मौन रहना, आम आदमी से दूर भागना, रातभर जागते रहना, तनाव व निराशा के कारण स्वयं तक को न पहचानना आदि स्थितियाँ नहीं बताने का आग्रह करता है। वह उसे चेतावनी भी देता है कि वह कहीं सब कुछ सही न बक दे। उसके बताने के तरीके से भी परिवार वालों को संदेह नहीं होना चाहिए। कवि अपने माता-पिता को कोई पीड़ा नहीं देना चाहता। वह उन्हें खुश देखना चाहता है।

 

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – (Important Question Answers)

प्रश्न 1 – कविता में पानी गिरने का क्या अर्थ है? और पानी गिरने का क्या परिणाम होता है?
उत्तर – पानी गिरने के दो अर्थ हैं – एक तो सावन की झड़ी लगी है और लगातार वर्षा हो रही है दूसरा, यह कि कवि के नेत्रों से अश्रुधारा बह रही है। इसका परिणाम यह हुआ कि कवि के प्राण और मन घर की याद में घिर गए हैं। उसकी सजल आँखों में उसका घर तैरने लगा है।

प्रश्न 2 – ‘घर की याद’ के साथ-साथ कवि को और कौन याद आ रहा है?
उत्तर – घर के साथ-साथ कवि को अपने चार भाई जो उसकी भुजा के समान हैं, याद आ रहे हैं। उसे अपनी चार प्यारी बहनें याद आ रही हैं जो सावन में मायके आई होंगी। उसे अपनी माँ और पिता जी की भी याद आ रही है जिनका स्नेह यहाँ तक अर्थात् जेल में कवि तक फैला हुआ है।

प्रश्न 3 – कवि ने अपने भरे-पूरे घर को ‘परिताप का घर’ क्यों कहा है?
उत्तर – कवि के घर में सुख और स्नेह के सब साधन हैं। चार मज़बूत भुजाओं जैसे भाई, सदा प्यार करने वाली बहनें, ममत्व बिखेरती माँ और प्रोत्साहन देने वाले पिता जी से घर भरा हुआ है। सावन का महीना उत्तर भारत में बहन-बेटियों के मायके आने का महीना है। बहन जब ससुराल से अपने मायके आती है तो उसके मन में अलग-अलग विचार आते हैं। वह मन ही मन प्रसन्न होती हैं कि वह घर जाकर सबसे मिलेगी। अलग-अलग लोगों से क्या-क्या बात करेंगी। इसी प्रकार की बातें सोचकर वह रोमांचित हो उठती हैं। आज पानी गिरने से कवि को बहनों के आने पर हँसी-खुशी से भर जाने वाले घर की याद आती है और वह जानता है कि इस वर्ष बहनों को केवल चार भाई मिलेंगे और पाँचवें (कवि स्वयं) का अभाव घरभर को दुख से भर देगा। भाई जेल में यातना झेल रहा है, वह उन सबसे दूर है। इसलिए भुजाओं के समान सहयोग देनेवाले चारों भाई और प्यार का प्रतीक बहनें और माता-पिता सभी दुखी हैं। यह बात दूर जेल में बैठा कवि जानता है। इसलिए कवि ने बहन के लिए उसे ‘ परिताप का घर ‘कहा हैं।

प्रश्न 4 – जेल में कवि का ह्रदय भावुक क्यों हो जाता है?
उत्तर – जेल में सावन की वर्षा को देखकर कवि को घर की स्मृतियाँ याद आती है। अपने भाई-बहनों और माता-पिता के साथ बिताए सुखद क्षण उन्हें भावुक कर देते हैं और वह इन यादों में लीन होकर भावुक हो उठता है।

प्रश्न 5 – कवि घर की यादों में कब व्याकुल हो जाते है?
उत्तर – कवि अपनी कविता की निम्न पंक्तियों “बहुत पानी गिर रहा है, घर नज़र में तिर रहा है“ में दर्शाते है की जब वह जेल की चार दीवारों में बैठ कर बाहर हो रही वर्षा को देखते हैं तब उनको अपने घर की छवि दिखाई देने लगती है, घर का वो ख़ुशी का माहौल याद आने लगता है। इस क्षण में अपने प्रियजनों से दूर होने के आभास उन्हें व्याकुल कर देता है।

प्रश्न 6 – बहन के घर आने का समाचार पाकर कवि व्याकुल क्यों हो जाता है?
उत्तर – कवि अपनी बहन के घर आने के समाचार से सोचता है कि सावन में लड़कियाँ अपने ससुराल से मायके आती है वैसे ही उसकी बहन भी घर आते वक़्त कितनी खुश होगी। वह मन ही मन खिल उठी होगी की एक अरसे बाद वह अपने माता-पिता एवं भाईयों से मिलेगी, सभी से क्या-क्या बातें करेगी यह सब सोचते हुए वह उत्साहित हो उठी होगी परन्तु जब उसे ज्ञात होगा की उसका एक भाई जेल मे है तब उसका उल्लास नीरस पढ़ जाएगा, उसकी ख़ुशी क्षणभंगुर हो जाएगी। उसके हृदय की प्रसन्नता, ताप नहीं लगने लगेगी? यही सब सोचकर कवि व्याकुल हो उठता है तथा बहन के लिए घर को परिताप का घर बताता है।

प्रश्न 7 – “आज पानी गिर रहा है. …….. भुजा भाई, प्यार बहिने,” इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियों से कवि बताते है कि वर्षा का वो महीना जिसको सावन कहते हैं, वर्षा का प्रतीक है। कवि जेल की दीवारों से बाहर वर्षा को देखते हुए अपने विचारों का वर्णन करते है कि आज बहुत तेज़ वर्षा हो रही है जिसे देख उन्हें अपने घर की याद सता रही है, कवि का घर जेल से बहुत दूर है किन्तु खुशियों का भण्डार है अर्थात सुखपूर्ण है। आगे की पंक्तियों में कवि अपने घर के सदस्यों का वर्णन करते हुए उन्हें याद करते हैं कि उनकी बहन घर आयी होंगी परंतु भाई के जेल में होने का समाचार सुनकर वह निराश हो गयी होगी।

प्रश्न 8 – “पिता जी जिनको बुढ़ापा,…… काम में झंझा लरज़ता,” पंक्तियों का शिल्प सौंदर्य बताइए।
उत्तर – निम्न पंक्तियाँ कवि द्वारा बड़ी सहेजता से खड़ी बोली का उपयोग करते हुए लिखी गयी है। इस काव्यांश में हिचकें, बिचके, गरज़ता, लरज़ता जैसे स्थानच्युत शब्दों का वर्णन है वहीँ मौत, शेर इत्यादि विदेशी शब्दों का उपयोग किया गया है। कवि की रचना चित्रात्मकता का पूर्ण आभास कराती है। ‘बोल में बदल गरज़ता एवं काम में झंझा लरज़ता” में उपमा अलंकार है। अनुप्रास अलंकार का प्रयोग “अभी भी” के संस्करण में दीखता है। भाषा प्रवाहमयी एवं प्रसाद गुण है।

प्रश्न 9 – कवि ने अपने पिता का वर्णन कैसे किया है?
उत्तर – कवि अपने पिता के विषय में लिखते हैं कि वे उम्रदराज़ होने के बाद भी एकदम स्वस्थ और तीव्र हैं। उनकी प्रसंशा में कवि बताते है कि उनके पिता प्रतिदिन सवेरे जल्दी उठकर गीता का पाठ एवं व्यायाम करते है, वे हर मुश्किल, आसान काम को तीव्र गति से करते हैं एवं खुल कर, खिलखिला कर हँसते हैं। कवि के पिता उत्साहशील होने के साथ-साथ संवेदनशील भी है, उन्हें अपने पुत्र की चिंता सताती रहती है तथा उसका उनकी आँखों के सामने ना होना उन्हें खलता हैं परन्तु उन्हें कवि पर गर्व भी है क्योंकि वह उनके दिखाए हुए मार्ग पर चल रहा है अर्थात देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दे रहा है।

प्रश्न 10 – कवि के पिता भावुक होकर रोने क्यों लगते हैं?
उत्तर – कवि कहता है की जब उसके पिता गीता का पाठ करके एवं व्यायाम करके नीचे आते हैं तो वह अपने बाकी बच्चों में अपने पांचवें, सबसे छोटे पुत्र अर्थात कवि की कमी को महसूस करके भावुक हो उठते हैं और उसका नाम अर्थात भवानी पुकार कर रोने लगते हैं।

प्रश्न 11 – कवि के पिता को कवि पर गर्व क्यों है?
उत्तर – कवि के पिता को भारत माता से बहुत लगाव है। वह भारत को परतंत्र नहीं देख सकते थे और इसी परंपरा को निभाते हुए कवि जेल गया तथा इसी कारण कवि के पिता को कवि पर गर्व है कि कवि उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहा है।

प्रश्न 12 – कवि बादलों से कौन-सा संदेश छिपाने को कह रहा है?
उत्तर – कवि यह नहीं चाहता कि जेल के कष्टों के विषय में उसके परिजनों को पता लगे। अतः वह बादलों से कहता है कि घर से दूर रहकर वह बड़ा दुखी है, यह बात घर तक मत पहुँचाना। उन्हें मत बताना कि मैं दुःखी हूँ और स्वयं नहीं जानता कि मैं कौन हूँ। कवि सावन से आग्रह करते हुए कहते हैं कि हे सावन ! मेरे परिजनों के समक्ष मेरा कोई दुख मत बताना।

प्रश्न 13 – कविता में कवि ने अपनी माँ के विषय में क्या बताया है?
उत्तर – कवि की माँ अनपढ़ है। पुत्र-प्रेम तथा सरल मातृत्व स्वाभाविक गुण पाठशाला में नहीं पढ़ाए जाते। यह समझाने के लिए कवि अपनी माँ का परिचय दे रहा है। उसकी माँ सीधी-सादी और आडंबरों से दूर है। कवि की माँ मजबूत हृदय की महिला है, इसका प्रमाण कविता की उन पंक्तियों में प्राप्त होता है जहाँ कवि के पिता कमजोर पड़ जाते हैं और कवि को याद करके रोने लगते हैं, तब कवि की माता ही उन्हें संभालती हैं और समझाती हैं कि वह उनके ही कहे मार्ग पर चल रहा है। उन्हें कवि पर गर्व होना चाहिए।

प्रश्न 14 – “हाय रे, ऐसा ना कहना……पांचवे को वे न तरसें।” इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि सावन से दुहाई करते हुए उसे सावधान करते है कि उनकी जो अवस्था है वो उनके परिवारजनों को बता न दे। उनको यह ना बोले की वह रात भर जागा करते है अर्थात नींद से वंचित हैं , और दुःखों में लीन वह स्वयं को भूल चुके हैं एवं अब अन्य व्यक्तियों से भी दूरी बना ली है। वे सावन से कहते हैं कि वह अपना कार्य करे, कुछ न कहे, जैसे अपनी वर्षा से इस धरती को सींच कर प्रसन्न करना उसका दायित्व है वैसे ही उनके घर को भी प्रसन्नता से भर दे तथा उन्हें कवि की कमी का एहसास ना होने दे।

प्रश्न 15 – “किन्तु उनसे ये ना कहना…….यों ना कहना अस्त हूँ मैं,” इन पंक्तियों काआशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि सावन से वार्तालाप करते हुए कहना चाहते है कि सावन उनके परिजनों को धीरज दे, उनको कहे की कवि जेल के अंदर बहुत सुखी है तथा साहित्य लिखते एवं पढ़ते हैं। कवि को जेल में सब चाहते हैं एवं वह अपने माता पिता का नाम कर रहे हैं, उन्हें भरपूर्ण भोजन तथा खेलने को मिलता है। वे सावन से कहते है कि वह उनके परिजनों को ये न कहे कि वे संध्या के सूर्य की तरह अस्त हो गए हैं, इसके स्थान पर ये बताये की वे जेल में कितने मस्त एवं व्यस्त हैं।

प्रश्न 16 – कवि अपनी कौन सी मनोस्तिथि तथा परिस्थिति को अपने घर वालो से छिपाता है?
उत्तर – जेल में रह रहे कवि अपने परिजनों से दूर हैं। जेल के वातावरण से उन्हें घुटन होने लगी है ये बात वे अपने परिवारजनों को नहीं बताना चाहते। जेल के अंदर का वातावरण उन्हें भाता नहीं है, वे रात-रात भर जागते रहते हैं जिसके कारण उन्हें तनाव एवं दुःख का एहसास होता है। उन्हें घर वियोग का आभास खाये जा रहा है। कवि का जीवन नीरस सा हो गया है, इन सब के चलते उनकी मनोस्तिथि कुछ ऐसी हो गयी है के वे खुद को अभागा समझने लगे हैं तथा स्वं को पहचान भी नहीं पा रहे हैं। वे ये सच्चाई अपने घर वालो को नहीं बताना चाहते हैं, वे नहीं चाहते की उनके घर वाले उनको लेकर चिंता करे इसी कारणवश वे सावन से विनती करते है की वह उनके परिवारजनों को ये बताये की वे जेल में एकदम खुश हैं, खाते-पीते हैं, पढ़ते-लिखते हैं एवं उन्हें जेल में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

प्रश्न 17 – ‘केवल स्त्रियों को ही घर का मोह नहीं सताता’ – कविता के आधार पर सिद्ध कीजिए।
उत्तर – ‘घर की याद’ कविता पुरुषों की भावुकता का परिचय देती है। कवि घर के एक-एक सदस्य के साथ स्नेह और प्रेम के बंधन में बँधा है। उसकी स्मृतियाँ इतनी भाव भरी हैं कि स्त्रियों के मन से कहीं ज्यादा ही हैं, कम नहीं। कवि के मोह की विशालता का ही परिचायक है उसका देश-प्रेम, जिसके चलते वह अपना घर-द्वार स्नेह संसार छोड़कर जेल तक पहुँच गया है। जेल में कवि घर को जैसे याद कर रहा है, उससे स्वतः सिद्ध हो रहा है कि उसके मन में कितना मोह है।

प्रश्न 18 – ‘घर की याद’ कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट करें।
उत्तर – ‘घर की याद’ कविता की रचना जेल में की गई है। इसमें सावन की बरसात में कवि को अपने घर की याद आती है। वह पिता जी को सिर्फ अपनी सुखात्मक अनुभूतियाँ कराना चाहता है। इसके लिए वह सावन को सब कुछ बताकर भी उसे सिर्फ अच्छी बातें बताने के लिए कहता है। यदि पिता को जेल के कष्ट व कवि की मानसिक दशा का पता चलेगा तो वे बहुत दुखी होंगे। वे बुढ़ापे में शारीरिक कार्य करते हैं, व्यायाम करते हैं, हँसमुख हैं, परंतु दिल बेहद संवेदनशील व कोमल है।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1 – कवि ने “घर की याद” कविता कहाँ से लिखी –
(क) अपनी रेल यात्रा के दौरान
(ख) अपनी विदेश यात्रा के दौरान
(ग) अपनी जेल यात्रा के दौरान
(घ) अपनी बस यात्रा के दौरान
उत्तर – (ग) अपनी जेल यात्रा के दौरान

प्रश्न 2 – कवि को किस ऋतु में घर की याद आती है –
(क) वर्षा ऋतु में
(ख) ग्रीष्म ऋतु में
(ग) शीत ऋतु में
(घ) पतझड़ ऋतु में
उत्तर – (क) वर्षा ऋतु में

प्रश्न 3 – कवि किसे अपना संदेशवाहक बनाकर अपने माता पिता को अपने सकुशल होने का झूठा संदेश भेजने की कोशिश करते हैं –
(क) वायु को
(ख) सावन को
(ग) वर्षा को
(घ) चाँद को
उत्तर – (ख) सावन को

प्रश्न 4 – रात भर पानी गिरने की तुलना कवि ने किससे की है –
(क) अपने मन के घिरने से
(ख) अपने प्राण के घिरने से
(ग) अपने मन और प्राण के घिरने से
(घ) इन में से कोई नहीं
उत्तर – (ग) अपने मन और प्राण के घिरने से

प्रश्न 5 – “घर नज़र में तिर है” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 6 – “घर की याद” कविता के अनुसार , कवि का घर किसका भंडार था –
(क) परिताप का
(ख) खुशियों का
(ग) दुःखों का
(घ) पश्चाताप का
उत्तर – (ख) खुशियों का

प्रश्न 7 – कविता में , कवि ने अपने भाईयों को क्या कहा हैं –
(क) स्तम्भ
(ख) सहारा
(ग) बाहँ
(घ) भुजा
उत्तर – (घ) भुजा

प्रश्न 8 – कविता में , कवि ने अपनी बहनों को किसका प्रतीक माना हैं –
(क) यादों का
(ख) खुशियों का
(ग) प्रेम व ममता का
(घ) परिताप का
उत्तर – (ग) प्रेम व ममता का

प्रश्न 9 – “भुजा भाई प्यार बहिन” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (ग) उपमा अलंकार

प्रश्न 10 – “भुजा भाई” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 11 – “स्नेह – धारा” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (क) रूपक अलंकार

प्रश्न 12 – कवि के पिता पर क्या नहीं व्यापा था –
(क) बचपन
(ख) यौवन
(ग) बुढ़ापा
(घ) कार्यकुशलता
उत्तर – (ग) बुढ़ापा

प्रश्न 13 – “बादल गरजता” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (ग) उपमा अलंकार

प्रश्न 14 – “झंझा लरजता” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (ग) उपमा अलंकार

प्रश्न 15 – कवि ने “सोने पर सुहागा” किसके लिए कहा है –
(क) अपनी बहनों के लिए
(ख) अपने भाइयों के लिए
(ग) अपने लिए
(घ) अपने माता – पिता के लिए
उत्तर – (ग) अपने लिए

प्रश्न 16 – देशभक्ति का रास्ता कवि को किसने दिखाया –
(क) कवि के पिता ने
(ख) कवि के भाइयों ने
(ग) कवि के मित्रों ने
(घ) कवि की माता ने
उत्तर – (क) कवि के पिता ने

प्रश्न 17 – “बस बड़ा बस” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (ग) यमक अलंकार

प्रश्न 18 – “पुण्य पावन” , में कौन सा अलंकार है –
(क) रूपक अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर – (घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 19 – “हे सजीले हरे सावन , हे कि मेरे पुण्य पावन “, पंक्ति की विशेषता बताइये –
(क) यहाँ पर सावन का मानवीकरण किया है
(ख) यहाँ पर सावन का वर्णन किया है
(ग) यहाँ पर सावन का दृश्य दिखाया गया है
(घ) यहाँ पर सावन को सन्देश वाहक बनाया गया है
उत्तर – (क) यहाँ पर सावन का मानवीकरण किया है

प्रश्न 20 – कवि जेल में क्या -क्या करते हैं –
(क) लिखते हैं
(ख) पढ़ते हैं
(ग) देश सेवा करके अपना नाम रोशन करते हैं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1 –
आज पानी गिर रहा है।
बहुत पानी गिर रहा है।
रात भर गिरता रहा है।
प्राण मन धिरता रहा है
बहुत पानी गिर रहा है।
घर नजर में तिर रहा है।
घर कि मुझसे दूर है !
घर खुशी का पूर हैं जो
घर कि घर में चार भाई
मायके में बहिन आई
बहिन आई बाप के घर
हाय रे परताप के धर।।
घर कि घर में सब जुड़े हैं
सज कि इतने कब जुड़े हैं।
चार भाई चार बहिन
भुजा भाई प्यार बहिन

प्रश्न 1 – ‘पानी गिरने से कवि का क्या तात्पर्य है –
(क) वर्षा हो रही है
(ख) घर की याद में कवि की आँखों से आँसू बहने लगे हैं
(ग) केवल (क)
(घ) (क) और ख) दोनों
उत्तर – (घ) (क) और ख) दोनों

प्रश्न 2 – बरसात से कवि के हृदय पर क्या प्रभाव हुआ?
(क) अपने घर की याद आ गई। वह स्मृतियों में खो गया
(ख) जेल में वह अकेलेपन के कारण दुखी है
(ग) वह भावुक होकर रोने लगा
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 3 – ‘भुजा भाई प्यार बहिनें का आशय स्पष्ट कीजिए।
(क) कवि ने भाइयों को भुजाओं के समान कर्मशील व बलिष्ठ बताया है
(ख) कवि और उनके भाई बहन एक-दूसरे के गरीबी व सहयोगी हैं
(ग) कवि की बहनें स्नेह का भंडार हैं।
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4 – मायके में आई बहन को क्या कष्ट हुआ होगा?
(क) अपनी माँ को न पाकर
(ख) एक भाई के जेल में होने के कारण वह दुखी है
(ग) अपने पिता के न मिलने पर
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ख) एक भाई के जेल में होने के कारण वह दुखी है

प्रश्न 5 – कवि की नज़र में घर क्यों तैर रहा है –
(क) क्योंकि कवि नया घर बनाना चाहता है
(ख) क्योंकि कवि को घर की याद आ रही है
(ग) क्योंकि कवि को अपने माँ-पिता की याद आ रही है
(घ) क्योंकि कवि को अपने भाई-बहन की याद आ रही है
उत्तर – (ख) क्योंकि कवि को घर की याद आ रही है

2 –
और माँ बन पड़ी मोरी
दुख में वह गढ़ी मेरी
माँ कि जिसकी गोद में सिर
रख लिया तो दुख नहीं फिर
माँ कि जिसकी स्नेह-धारा
का यहाँ तक भी पसारा
उसे लिखना नहीं आता
जो कि उसका पत्र पाता।
पिता जी जिनको बुढापा,
एक क्षण भी नहीं व्यापा
जो अभी भी दौड़ जाएँ
जो अभी भी खिलखिलाएँ
मौत के आगे न हिचकें
शर के आगे न बिच
बोल में यादन गरजता
काम में झझ लरजता

प्रश्न 1 – कविता में माँ के बारे में कवि ने क्या बताया है?
(क) वह दुखों में रची हुई है
(ख) वह निरक्षर है
(ग) वह बच्चों से बहुत स्नेह करती है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2 – कवि को माँ का पत्र क्यों नहीं मिल पाता
(क) निरक्षर होने के कारण वह पत्र भी नहीं लिख सकती
(ख) साक्षर होने के कारण वह पत्र भी नहीं लिख सकती
(ग) घमंडी होने के कारण वह पत्र भी नहीं लिख सकती
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) निरक्षर होने के कारण वह पत्र भी नहीं लिख सकती

प्रश्न 3 – कविता के अनुसार कवि के पिता की विशेषताएँ बताइए।
(क) उन पर बुढ़ापे का प्रभाव नहीं है
(ख) वे खुलकर हँसते हैं तथा उनकी आवाज में गर्जना है
(ग) वे दौड़ लगाते हैं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4 – पिता जी को बुढ़ापा नहीं व्यापा-का आशय है –
(क) वे सदैव हैंसते रहते हैं, व्यायाम करते हैं। वे जिंदादिल हैं तथा मौत से नहीं घबराते। ये सभी लक्षण युवावस्था के हैं। अतः कवि के पिता जी पर बुढ़ापे का कोई असर नहीं है।
(ख) वे सदैव गुस्सा करते रहते हैं, व्यायाम नहीं करते। ये सभी लक्षण युवावस्था के हैं। अतः कवि के पिता जी पर बुढ़ापे का कोई असर नहीं है।
(ग) वे जिंदादिल हैं परन्तु मौत से बहुत घबराते हैं। ये सभी लक्षण वृद्धावस्था के हैं। अतः कवि के पिता जी पर बुढ़ापे का कोई असर नहीं है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) वे सदैव हैंसते रहते हैं, व्यायाम करते हैं। वे जिंदादिल हैं तथा मौत से नहीं घबराते। ये सभी लक्षण युवावस्था के हैं। अतः कवि के पिता जी पर बुढ़ापे का कोई असर नहीं है।

प्रश्न 5 – कवि की माँ ने कवि को पत्र क्यों नहीं लिखा –
(क) क्योंकि वह कवि से गुस्सा थी
(ख) क्योंकि वह अनपढ़ थी
(ग) क्योंकि वह कवि को पत्र नहीं भेजना चाहती थी
(घ) क्योंकि वह कवि के पत्र का इन्तजार कर रही थी
उत्तर – (ख) क्योंकि वह अनपढ़ थी

3 –
आज गीता पाठ करके
दंड दो सौ साठ करके
खूब मुगदर हिला लेकर
मूठ उनकी मिला लेकर
जब कि नीचे आए होंगे
नैन जल से छाए होंगे।
हाय, पानी गिर रहा है।
घर नज़र में तिर रहा हैं।
चार भाई चार बहिने
भुजा भाई प्यार बहिनें
खेलते या खड़े होंगे
नजर उनकी पड़े होंगे।
पिता जी जिनको बुढ़ापा,
एक क्षण भी नहीं व्यापा,
रो पड़े होंगे बराबर
पाँचवें का नाम लेकर

प्रश्न 1 – कवि अपने पिता की दिनचर्या के बारे में क्या बताता है –
(क) कवि के पिता गीता का पाठ करते हैं तथा दो सौ साठ दंड लगाकर मुगदर हिलाते हैं
(ख) उनका शरीर मजबूत बन गया है
(ग) गीता पाठ के कारण मन साहसी हो गया है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2 – पिता की आँखें भीगने का क्या कारण रहा होगा?
(क) कवि के पिता गीता पाठ व व्यायाम अच्छा नहीं लग रहा होगा
(ख) कवि के पिता को व्यायाम करना पसंद नहीं
(ग) कवि के पिता गीता पाठ व व्यायाम करके नीचे आए होंगे तो उन्हें अपने छोटे पुत्र भवानी की याद आई होगी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) कवि के पिता गीता पाठ व व्यायाम करके नीचे आए होंगे तो उन्हें अपने छोटे पुत्र भवानी की याद आई होगी

प्रश्न 3 – कवि ने भाई बहन के बारे में क्या बताया है?
(क) उसके चार भाई व चार बहनें हैं, जो इकट्टे रहते हैं
(ख) उसके चार भाई व चार बहनें हैं, जो लड़ते रहते हैं
(ग) उसके चार भाई व चार बहनें हैं, जो कोई काम नहीं करते
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) उसके चार भाई व चार बहनें हैं, जो इकट्टे रहते हैं

प्रश्न 4 – कवि के पिता क्यों रोने लगे होंगे?
(क) कवि के पिता ने जब सभी भाई-बहनों को खड़े या खेलते देखा होगा तो उन्हें अपने बच्चपन की याद आई होगी
(ख) कवि के पिता ने जब सभी भाई-बहनों को खड़े या खेलते देखा होगा तो उन्हें पाँचवें पुत्र भवानी की याद आई होगी
(ग) कवि के पिता ने जब सभी भाई-बहनों को खड़े या खेलते देखा होगा तो उन्हें अपने पिता की याद आई होगी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) कवि के पिता ने जब सभी भाई-बहनों को खड़े या खेलते देखा होगा तो उन्हें पाँचवें पुत्र भवानी की याद आई होगी

प्रश्न 5 – कवि के पिता किसका नाम लेकर रोए होंगे –
(क) अपनी बेटी का
(ख) अपनी पत्नी का
(ग) अपने चार बेटे और चार बेटियों का
(घ) अपने पाँचवें बेटे भवानी का
उत्तर – (घ) अपने पाँचवें बेटे भवानी का

4 –
पाँचवाँ में हैं अभाग
जिसे सोने पर सुहागर
पिता जी कहते रहे हैं।
प्यार में बहते रह हैं।
उनके स्वर्ण बेटे
लगे होंगे उन्हें हे?
क्योंकि मैं उन पर सुहागा
बाँधा बैठा हूँ अभागा,
और माँ ने कहा होगा,
दुख कितना बड़ा होगा
आँख में किसलिए पानी
वहाँ अछा है भवानी ।
वह तुम्हारी मन समझकर
और अपनापन समझकर
गया है सो ठीक ही है।
यह तुम्हारी लीक ही है।
पाँव जो पीछे हटाता
कोख को मेरी लजाता
इस तरह हो न कच्चे
रो पड़गे और बच्चे

प्रश्न 1 – कवि स्वयं को अभागा क्यों कहता है –
(क) वह परिवार के सदस्यों भाइय, बहनों, और वृद्ध माता-पिता के सानिध्य से दूर है
(ख) कवि को अपने परिवार के प्यार की कमी खल रहीं हैं
(ग) वह जेल में बंद है और सावन के अवसर पर सारा परिवार इकट्ठा हुआ है और वह उनसे दूर है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2 – पिता अपने पाँचों बेटों को क्या मानते हैं –
(क) पिता अपने चार बेटों को सोने के समान तथा पाँचवें को सुहागा मानते हैं
(ख) पिता अपने चार बेटों को सुहागे के समान तथा पाँचवें को सोने के समान मानते हैं
(ग) पिता अपने चार बेटों को बहुत अच्छा तथा पाँचवें को गुनहगार मानते हैं
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) पिता अपने चार बेटों को सोने के समान तथा पाँचवें को सुहागा मानते हैं

प्रश्न 3 – मों ने भवानी के पिता को क्या सांत्वना दी?
(क) भावुक होकर आंखें नम मत करो, वह जेल में ठीक है
(ख) भवानी तुम्हारी मन की बात समझकर ही आजादी की लड़ाई में कूदा है
(ग) भवानी ने तुम्हारी परंपरा का निर्वाह किया है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4 – माँ को कोख कवि के किस कार्य से लजित होती?
(क) यदि कवि देश के सम्मान व रक्षा के कार्य को अपने कदम पीछे हटा लेता
(ख) यदि कवि अपने भाई-बहनों की रक्षा से अपने कदम पीछे हटा लेता
(ग) यदि कवि माता-पिता के सम्मान व रक्षा करने से अपने कदम पीछे हटा लेता
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) यदि कवि देश के सम्मान व रक्षा के कार्य को अपने कदम पीछे हटा लेता

प्रश्न 5 – ‘यह तुम्हारी लीक ही है-का आशय है –
(क) माँ पिता जी को समझाती है कि भवानी तुम्हारे ही आदर्शो पर चलकर जेल गया है
(ख) तुम भी भारत माता को परतंत्र नहीं देख सकते हो
(ग) वह भी अंग्रेजी शासन का विरोध करते हुए जेल गया है। यह आपकी ही तो परंपरा है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

5 –
पिता ने कहा होगा
हाय कितना सहा होगा,
कहाँ मैं रोता कहाँ हैं।
घर में खोता कहाँ हैं।
हे सजील हरे सावन
है कि मरे पुण्य पावन
तुम बरस लो वे न बरसे
पाँचवें को वे न तरसें
मैं मजे में हैं सही है।
घर नहीं हैं बस यही है।
किंतु यह बस व बस है
इसी बस से सब विरस हैं।

प्रश्न 1 – माँ की बात पर पिता ने अपनी व्यथा को किस प्रकार छिपाने का प्रयास किया?
(क) वह रो नहीं रहा है
(ख) वह धैर्य नहीं खो रहा है
(ग) वह रो नहीं रहा है और न ही वह धैर्य खो रहा है
(घ) केवल (ग)
उत्तर – (घ) केवल (ग)

प्रश्न 2 – कवि ने सावन को क्या संदेश देने को कहा –
(क) कवि ने सावन को यह संदेश देने को कहा कि वह मजे में है
(ख) कवि ने सावन को यह संदेश देने को कहा कि घरवाले उसकी चिंता न करें
(ग) कवि ने सावन को यह संदेश देने को कहा कि वह सिर्फ घर से दूर है।
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 3 – भवानी का जीवन दिरस, क्यों है?
(क) क्योंकि वह घर से दूर है। पारिवारिक स्नेह के अभाव में वह स्वयं को अकेला महसूस कर रहा है
(ख) क्योंकि वह घर से दूर है। वह स्वयं को अकेला महसूस कर रहा है
(ग) पारिवारिक स्नेह के अभाव में वह स्वयं को अकेला महसूस कर रहा है।
(घ) वह स्वयं को अकेला महसूस कर रहा है।
उत्तर – (क) क्योंकि वह घर से दूर है। पारिवारिक स्नेह के अभाव में वह स्वयं को अकेला महसूस कर रहा है

प्रश्न 4 – कवि सावन से अपने माता-पिता के लिए क्या कहता है?
(क) कि तुम चाहे जितना बरस लो, लेकिन मेरे माता-पिता के सामने मत बरसना
(ख) ऐसा कुछ करो कि मेरे माता-पिता मेरे लिए न तरसे
(ग) कि तुम चाहे जितना बरस लो, लेकिन ऐसा कुछ करो कि मेरे माता-पिता मेरे लिए न तरसे तथा भाँसू न बहाएँ
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) कि तुम चाहे जितना बरस लो, लेकिन ऐसा कुछ करो कि मेरे माता-पिता मेरे लिए न तरसे तथा भाँसू न बहाएँ

प्रश्न 5 – कवि के पिता क्यों परेशान हैं –
(क) क्योंकि उन्हें अपने बेटे की चिंता हो रही है
(ख) क्योंकि उन्हें अपनी बेटी की चिंता हो रही है
(ग) क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी की चिंता है
(घ) उपरांत सभी
उत्तर – (क) क्योंकि उन्हें अपने बेटे की चिंता हो रही है

6 –
हाय रे ऐसा न कहना
है कि जो वैसा न कहना,
कह न देना जागता हैं।
आदमी से भागता हैं।
कह न देना मौन हूँ मैं
खुद न समझू कौन हूँ मैं
देखना कुछ बक न देना,
उन्हें कोई शक न देना,
हे सजीले हरे सावन,
है कि मरे पुण्य पावन,
तुम बरस लो वे न बरसे
पाँचवें को वे न तरसों

प्रश्न 1 – कवि सावन से क्या आग्रह करता है?
(क) कि वह उसके माता-पिता व परिजनों को उसकी वास्तविकता के बारे में न बताए
(ख) कि वह उसके माता-पिता व परिजनों को उसके बारे में न बताए
(ग) कि वह उसके माता-पिता व परिजनों को उसका प्रणाम कहे
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) कि वह उसके माता-पिता व परिजनों को उसकी वास्तविकता के बारे में न बताए

प्रश्न 2 – कवि सावन से क्यों आग्रह करता है कि वह उसके माता-पिता व परिजनों को उसकी वास्तविकता के बारे में न बताए –
(क) ताकि वे अपने प्रिय पुत्र की दशा से दुखी न हों
(ख) ताकि वे अपने प्रिय पुत्र को देखने जेल में न आए
(ग) ताकि वे अपने प्रिय पुत्र को जेल से निकालने का प्रयास न करें
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) ताकि वे अपने प्रिय पुत्र की दशा से दुखी न हों

प्रश्न 3 – कवि ने सावन को क्या उपमा दी है –
(क) ‘सजीले’ सावन
(ख) ‘हरे’ सावन
(ग) ‘पुण्य-पादन सावन
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4 – कवि ने सावन को ‘सजीले’, ‘हरे’, ‘पुण्य-पादन की उपमा क्यों दी है –
(क) क्योंकि वह सावन को संदेशवाहक बनाकर अपने भाइयों तक संदेश भेजना चाहता है
(ख) क्योंकि वह सावन को संदेशवाहक बनाकर अपनी बहनों तक संदेश भेजना चाहता है
(ग) क्योंकि वह सावन को संदेशवाहक बनाकर अपने माता-पिता तक संदेश भेजना चाहता है
(घ) क्योंकि वह सावन को संदेशवाहक बनाकर अपने दोस्तों तक संदेश भेजना चाहता है
उत्तर – (ग) क्योंकि वह सावन को संदेशवाहक बनाकर अपने माता-पिता तक संदेश भेजना चाहता है

प्रश्न 5 – कवि सावन को क्या चेतावनी देता है?
(क) कि कवि के बारे में सही तरीके से बताए ताकि उन्हें कोई शक न हो
(ख) कि वह उसके परिजनों के सामने फिजूल में न बोले
(ग) कि वह उसके परिजनों के सामने फिजूल में न बोले तथा कवि के बारे में सही तरीके से बताए ताकि उन्हें कोई शक न हो
(घ) केवल (क)
उत्तर – (ग) कि वह उसके परिजनों के सामने फिजूल में न बोले तथा कवि के बारे में सही तरीके से बताए ताकि उन्हें कोई शक न हो

 

Also See  :

Hindi Aroh Bhag 1 Question Answers

Hindi Aroh Bhag 1 Book Lessons

Hindi Vitan Bhag 1 Book Lessons

Hindi Abhivyakti Aur Madhyam Book Lessons