Champa Kaale-Kaale Achar Nahi Chinhati Question Answers

 

CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag 1 Book Chapter 12 चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती Question Answers

Champa Kaale-Kaale Achar Nahi Chinhati Class 11 – CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag-1 Chapter 12 Champa Kaale-Kaale Achar Nahi Chinhati Question Answers. The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions of  the chapter,  extract based questions, multiple choice questions, short and long answer questions.

सीबीएसई कक्षा 11 हिंदी आरोह भाग-1 पुस्तक पाठ 12 चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती प्रश्न उत्तर | इस लेख में NCERT की पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्यापक संकलन किया है।

Also See : चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती पाठ सार और व्याख्या Class 11 Chapter 12

Champa Kaale-Kaale Achar Nahi Chinhati Question and Answers (चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती प्रश्न-अभ्यास )

प्रश्न 1 – चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरे?
उत्तर – चंपा नहीं चाहती थी कि उसका पति उसे छोड़कर कहीं दूर पैसा कमाने के लिए जाए। कवि ने उसे बताया कि कलकत्ता जो बहुत दूर है वहाँ लोग धन कमाने जाते हैं। परन्तु चंपा की दृष्टि में कलकत्ता शहर परिवारों को तोड़ने वाला है। यह प्रतीक है – शोषण का। इस शोषण से आम व्यक्ति का जीवन नष्ट हो जाता है। चंपा अपने पति से अलग नहीं होना चाहती थी। चंपा चाहती है कि कलकत्ते का अस्तित्व ही समाप्त हो जाए तो उसका बालम उसी के पास रहेगा। इसलिए वह कहती है कि कलकत्ते पर बजर गिरे।

प्रश्न 2 – चंपा को इस पर क्यों विश्वास नहीं होता कि गाँधी बाबा ने पढ़ने-लिखने की बात कही होगी?
उत्तर – चंपा के मन में यह बात बैठी हुई है कि शिक्षित व्यक्ति अपने घर को छोड़कर बाहर चला जाता है। इस कारण वह पढ़ाई-लिखाई को अच्छा नहीं मानती थी। दूसरी तरफ कवि का दिन-भर लिखते-पढ़ते रहना चंपा को अजीब-सा काम लगता है या यह भी कहा जा सकता है कि उसे बुरा लगता है, बेकार काम लगता है। गाँधी जी का ग्रामीण जीवन पर बहुत अच्छा प्रभाव है। वे लोगों की भलाई की बात करते हैं। अत: वह गाँधी जी द्वारा पढ़ने-लिखने की बात कहने पर विश्वास नहीं करती, क्योंकि उसके अनुसार पढ़ाई-लिखाई परिवार को तोड़ती है। उनसे लोगों का भला नहीं होता। यह गाँधी जी के चरित्र के विपरीत कार्य है।इसीलिए उसे विश्वास नहीं होता कि गांधी बाबा जैसे अच्छे इंसान पढ़ने-लिखने की बात कह सकते हैं।

प्रश्न 3 – कवि ने चंपा की किन विषेशताओं का उल्लेख किया है?
उत्तर – कवि ने चंपा की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है –

  • वह निरक्षर है। उसे अक्षर मात्र काले चिह्न लगते हैं।
  • वह सदैव निरक्षर रहना चाहती है।
  • वह शरारती स्वभाव की है। वह कवि के कागज, पेन छिपा देती है।
  • वह भोली है। वह कवि को पढ़ते हुए हैरानी से देखती रहती है।
  • वह स्पष्ट वादिनी है। वह अपनी बात को घुमा-फिराकर नहीं कहती।
  • वह विद्रोही स्वभाव की है। उसे पता है कि शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार को छोड़कर दूसरे शहर चला जाता है। अत: वह कहती है-कलकत्ता पर आपदा आए।
  • वह मेहनती है। वह प्रतिदिन दुधारू पशुओं को चराकर लाती है।
  • चंपा में परिवार के साथ मिलकर रहने की भावना है। वह परिवार को तोड़ना नहीं चाहती।

प्रश्न 4 – आपके विचार में चंपा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मैं तो नहीं पढ़ेंगी?
उत्तर – मेरे विचार में चंपा एक ग्रामीण लड़की है जो दिन-भर प्रकृति की गोद में पशु चराने का काम करती है। स्वभाव से नटखट है और कवि को दिन-भर बैठकर लिखते-पढ़ते देखती है। उसे यह बुरा लगता है कि दिन-भर बैठे रहो। वह सोचती होगी कि पढ़ना-लिखना स्वच्छंदता में बाधक है। चंपा का विश्वास है कि पढ़-लिखकर व्यक्ति अपने परिवार को छोड़कर परदेश जाकर रहने लगता है। इससे घर बिखर जाते हैं। शिक्षित होकर लोग चालाक, घमंडी व कपटी हो जाते हैं। वे परिवार को भूल जाते हैं। महानगरों में जाने वाले लोगों के परिवार बिछोह की पीड़ा सहते हैं। इसलिए उसने कहा होगा कि वह नहीं पढ़ेगी।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – (Important Question Answers)

प्रश्न 1 – ‘चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती’ कविता में हमारे समाज की किस समस्या को उजागर किया गया है?
उत्तर – ‘चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती’ कविता में अत्यंत सरल ढंग से हमारे देश की गंभीर समस्या निरक्षरता को चित्रित किया गया है। विशेषतः स्त्रियों में शिक्षा के प्रति उपेक्षा भाव को उकेरने का सुंदर तथा सार्थक प्रयत्न किया गया है।

प्रश्न 2 – विवाह और पति के प्रति चंपा की क्या धारणा है?
उत्तर – ब्याह की बात सुनते ही चंपा लजाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करती है कि मैं तो ब्याह नहीं करूंगी। जब पति की बात आती है तो वह स्पष्ट करती है कि मैं तो अपने बालम को सदा साथ रखूँगी, वह उसे कलकत्ते ना जाने देंगी, कलकत्ते पर बजर गिरे। इन पंक्तियों से स्त्री के सुलभ स्वभाव, लज्जा, विरह की अनिच्छा और विरह के कारण को ही नष्ट करने की धारणा का बोध होता है।

प्रश्न 3 – चंपा को क्या आश्चर्य होता है तथा क्यों?
उत्तर – चंपा निरक्षर है। जब कवि अक्षरों को पढ़ना शुरू करता है तो चंपा को हैरानी होती है कि इन अक्षरों से स्वर कैसे निकलते हैं; वह अक्षर व ध्वनि के संबंध को समझ नहीं पाती। उसे नहीं पता कि लिखे हुए अक्षर ध्वनि को व्यक्त करने का ही एक रूप है। निरक्षर होने के कारण वह यह बात समझ नहीं पाती।

प्रश्न 4 – कवि चंपा को किस प्रकार पढ़ने लिखने के लिए प्रभावित करने की कोशिश करते है?
उत्तर – कवि चंपा को पढ़ाई लिखाई का महत्व समझते हुए उसे कहते है कि पढ़ाई कठिन समय में काम आती है। गाँधी बाबा की भी इच्छा थी कि सभी लोग पढ़े-लिखें। साथ ही कवि चंपा को समझाता है कि एक-न-एक दिन तुम्हारी शादी होगी और तुम्हारा पति रोजगार की तलाश में कलकत्ता (कोलकाता) जाएगा। तों तुम उसको अपने मन का हाल कैसे बताओगीl यदि तुम थोड़ा पढ़ लिख लोगी तो कम से कम अपने पति का हाल जान कर उसको पत्र का जवाब तो दे पाओगीl अपना संदेश पत्र के माध्यम से उस तक पहुँचा सकोगी और पति के पत्र पढ़ सकेगी।

प्रश्न 5 – चंपा ने कवि को झूठा क्यों कहा?
उत्तर – जब कवि ने उसके विवाह तथा पति के कलकत्ता जाने की बात कही तो वह भड़क उठी। उसने कहा कि तुम पढ़-लिखकर भी बहुत झूठे हो। पहले तो वह विवाह नहीं करेगी। दूसरे, यदि शादी हो भी गई तो वह अपने पति को साथ रखेगी। केवल पढ़ने के लिए इतनी बड़ी कहानी की जरूरत नहीं है। अत: उसने कवि को झूठा कहा।

प्रश्न 6 – कविता में गाँधी जी का प्रसंग किस संदर्भ में आया तथा क्यों?
उत्तर – कविता में गाँधी जी का प्रसंग साक्षरता के सिलसिले में आया है। गाँधी जी की इच्छा थी कि सभी लोग पढ़ना-लिखना सीखें। गाँवों में गाँधी जी का अच्छा प्रभाव है। कवि इसी प्रभाव के जरिए चंपा को पढ़ने के लिए तैयार करना चहाता था। इस कारण गाँधी जी का प्रसंग कविता में आया।

प्रश्न 7 – चंपा कलकाता शहर को किसका प्रतीक मानती है?
उत्तर – चंपा कलकाता शहर को शोषण का प्रतीक अर्थात शोषण करने वाला शहर मानती है। चंपा के अनुसार जो कोई भी व्यक्ति एक बार कलकाता चला जाए वह दोबारा लौट के अपने घर वापस नहीं आता। वह व्यक्ति कलकाता शहर के जगमगाते हुए चकाचौंध में फंस जाता है, और फिर अपने घर वापस कभी नहीं लौटता। उस व्यक्ति का बसा बसाया हुआ परिवार नष्ट हो जाता हैl

प्रश्न 8 – कवि चंपा को विद्रोही स्वभाव का क्यों कहते हैं?
उत्तर – कवि चंपा के स्वभाव को विद्रोह जनक मानते हैं क्योंकि वह कवि से अपने पति की कलकाता शहर जाने की बात का विद्रोह करती है, और कवि से कहती है कलकाता पर बजर गिरेl चंपा को ऐसा लगता है कि मनुष्य पढ़ लिख कर अपने परिवार को छोड़कर कहीं और जाकर बस जाता है, एवं उसी शहर में बस कर वह वहीं का होकर रह जाता है और अपने प्रिय जनों को समय के साथ भूल जाता है।

प्रश्न 9 – गांधी जी के किस विचार को चंपा कहती है कि यह विचार गांधी जी का नहीं है?
उत्तर – चंपा के अनुसार पढ़ाई लिखाई करने की बातें गांधी जी के द्वारा नहीं कही गई है, और वह गांधी जी के पढ़ने लिखने के विचार को अस्वीकार कर देती हैंl चंपा को लगता है कि पढ़ने लिखने के बाद व्यक्ति अपना घर परिवार छोड़कर परदेश चला जाता हैl इसलिए चंपा के अनुसार पढ़ना लिखना एक बुरा कार्य है। गांधी जी सदैव लोक कल्याण की बातें करते थेl इसलिए गांधीजी की पढ़ाई लिखाई करने की बात को चंपा पूर्ण रूप से अस्वीकार करती हैl चंपा का ऐसा मानना है कि पढ़ाई लिखाई करने से जब किसी का भला नहीं होता तो पढ़ाई लिखाई बेकार की वस्तु है।

प्रश्न 10 – चंपा ने पढ़ने से मना क्यों कर दिया?
उत्तर – चंपा के अनुसार पढ़ाई लिखाई एक बहुत ही बुरा कार्य है। पढ़ लिखकर लोग अपने परिवार एवं प्रिय जनों को छोड़कर चले जाते हैं। जिससे वे अपने प्रियजनों, मित्र एवं सगे संबंधियों को भूल जाते हैंl जिसके कारण उसका परिवार बिखर जाता है। अतः चंपा को यह बात भलीभांति से ज्ञात है कि शिक्षित व्यक्ति घमंडी और कपटी होते हैं। परदेश जाने के बाद लोगों के परिजन एवं परिवार को उनके जाने का वियोग सहना पड़ता है। इन्ही कारणों से चंपा पढ़ने लिखने से मना करती है।

प्रश्न 11 – चंपा को कलकत्ता शहर से क्यों डर लगता है? तथा वह कलकाता शहर के लिए क्या चाहती है?
उत्तर – चंपा के अनुसार कलकत्ता एक शोषण करने वाला शहर हैl लोग पढ़ लिख कर कलकत्ता शहर अपने परिवार को छोड़कर चले जाते हैं, एवं उसका परिवार उसकी याद में आंसू बहाता है। वह पूर्ण रुप से कलकत्ता के चकाचौंध में फंस जाता है और परिवार को भूल जाता हैl इसलिए कवि जब चंपा को कहते हैं तुम्हारा पति काम करने कलकत्ता शहर चला जाएगाl तब वह इस बात से भयभीत हो जाती है, और कलकत्ता शहर पर बजर गिरने की बात कह देती है। चंपा यह नहीं चाहती है कि शादी के बाद उसका पति कमाने के लिए उसे छोड़ कर शहर चला जाए। जिससे चंपा को भी अपने पति के जाने का वियोग सहना पड़ेगा। इसलिए वह ईश्वर से यह प्रार्थना करती है, कि कलकत्ता शहर में बजर गिर जाए।

प्रश्न 12 – “चंपा काले काले अच्छर नहीं चिन्हती………. परेशान फिर हो जाता हूं” इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि ने अपनी कविता की नायिका चंपा को अनपढ़ बताते हुए चंपा द्वारा ना पढ़ने लिखने के कारणों को उजागर किया है। कवि के पढ़ने बैठने के समय चंपा उनके पास आ जाती एवं कवि के पढ़ते समय निकलती ध्वनियाँ सुनकर चंपा को काफी हैरानी होती है। चंपा सोचने लगती की इन काले काले अक्षरों से कैसे ध्वनियाँ निकलती है। वह कवि की कागज एवं कलम को चुरा लेती जिससे कवि उसकी शरारतों से परेशान हो जाते हैं। चंपा का मन चंचल एवं निश्छल हैl कवि के मन में यह विचार है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग साक्षरता से कितने अनभिज्ञ हैl

प्रश्न 13 – इस कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट करें।
उत्तर – ‘चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती’ कविता में कवि ने गाँव की एक भोली-भाली अनपढ़ लड़की का चित्रण किया है। चंपा निरक्षर है जो वह पढ़ने लिखने को व्यर्थ समझती है। इसमें ‘अक्षरों’ के लिए ‘काले काले’ विशेषण का प्रयोग किया गया है जो एक ओर शिक्षा-व्यवस्था के अंतर्विरोधों को उजागर करता है तो दूसरी ओर उस दारुण यथार्थ से भी हमारा परिचय कराता है जहाँ आर्थिक मजबूरियों के चलते घर टूटते हैं। कविता की नायिका चंपा शोषक व्यवस्था के विरोध में खड़ी हो जाती है वह ‘कलकत्ते पर बजर गिरे’ कहकर अपने जीवन की सुरक्षा के प्रति सचेत होने का संकेत दे जाती है। कलकत्ते पर वज़ गिरने की कामना, जीवन के खुरदरे यथार्थ के प्रति चंपा के संघर्ष और जीवन को प्रकट करती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1 – चंपा कहाँ तक पढ़ी लिखी है –
(क) पहली
(ख) तीसरी
(ग) वह अनपढ़ है
(घ) पाँचवीं
उत्तर – (ग) वह अनपढ़ है

प्रश्न 2 – चंपा किसकी लड़की है –
(क) सुंदर ग्वाले की
(ख) मुंदर ग्वाले की
(ग) सुंदर धोबी की
(घ) सुंदर किसान की
उत्तर – (क) सुंदर ग्वाले की

प्रश्न 3 – जब कवि पढ़ने बैठता था तब चंपा क्या करती थी –
(क) वह भी पढ़ने की कोशिश करती थी
(ख) वह कवि को पागल बोलती थी
(ग) वह चुप-चाप खड़ी रहती थी
(घ) वह कवि को उसे भी पढ़ाने को कहती थी
उत्तर – (ग) वह चुप-चाप खड़ी रहती थी

प्रश्न 4 – कवि को पढ़ता देख चंपा को क्या होता था –
(क) ख़ुशी
(ख) दुःख
(ग) परेशानी
(घ) अचरज
उत्तर – (घ) अचरज

प्रश्न 5 – चंपा को इस बात की हैरानी होती थी कि –
(क) इन काले अक्षरों से ये सभी ध्वनियाँ कैसे निकलती हैं
(ख) कवि कैसे पढ़ता और लिखता है
(ग) कवि क्या पढ़ता और लिखता है
(घ) कवि क्यों पढ़ता और लिखता है, इससे क्या लाभ
उत्तर – (क) इन काले अक्षरों से ये सभी ध्वनियाँ कैसे निकलती हैं

प्रश्न 6 – चंपा क्या काम करती है –
(क) चरवाही का
(ख) खेती-बड़ी का
(ग) धोबिन का
(घ) पढ़ाई-लिखाई का
उत्तर – (क) चरवाही का

प्रश्न 7 – चंपा किसको को लकर चरवाही करने जाती है –
(क) भेड़ों को
(ख) दौपायों को
(ग) पक्षियों को
(घ) चौपायों को
उत्तर – (घ) चौपायों को

प्रश्न 8 – चंपा का स्वभाव कैसा है –
(क) सुशील
(ख) संस्कारी
(ग) चंचल
(घ) बड़बोला
उत्तर – (ग) चंचल

प्रश्न 9 – चंपा क्या चुरा लेती है –
(क) कलम-कागज़
(ख) किताबें
(ग) चश्मा
(घ) कहानियाँ
उत्तर – (क) कलम-कागज़

प्रश्न 10 – कवि किस बात से परेशान हो जाता है –
(क) चंपा के गायब हो जाने से
(ख) कलम-कागज़ के गायब हो जाने से
(ग) पुस्तकों के गायब हो जाने से
(घ) पशुओं के गायब हो जाने से
उत्तर – (ख) कलम-कागज़ के गायब हो जाने से

प्रश्न 11 – कवि ने पढ़ाई करना किसकी इच्छा बताया है –
(क) बाबा की
(ख) नेहरू की
(ग) गाँधी की
(घ) खुद की
उत्तर – (ग) गाँधी की

प्रश्न 12 – ‘हारे गाढ़े काम सरेगा’ में ‘हारे गाढ़े’ का अर्थ है –
(क) आसानी में
(ख) कठिनाई में
(ग) सुविधा में
(घ) हार जाने में
उत्तर – (ख) कठिनाई में

प्रश्न 13 – पढाई करने के लिए कवि ने चंपा को क्या उदहारण दिया –
(क) जब उसका पति नौकरी करने कलकत्ता जाएगा तो वह कैसे अपना संदेशा उसे देगी और कैसे उसका पत्र पढ़ेगी
(ख) जब कवि चला जाएगा तो वह कैसे अपना संदेशा उसे देगी और कैसे उसका पत्र पढ़ेगी
(ग) जब उसकी शादी होगी तो वह कैसे अपने माता-पिता को अपना संदेशा देगी और कैसे उनके पत्र पढ़ेगी
(घ) जब उसका पति नौकरी करने जाएगा तो वह कैसे उसका पत्र पढ़ेगी
उत्तर – (क) जब उसका पति नौकरी करने कलकत्ता जाएगा तो वह कैसे अपना संदेशा उसे देगी और कैसे उसका पत्र पढ़ेगी

प्रश्न 14 – विवाह के विषय में चंपा का क्या विचार था –
(क) वह जरूर विवाह करेगी
(ख) वह कुछ समय बाद विवाह करेगी
(ग) वह अभी विवाह नहीं करेगी
(घ) वह कभी विवाह नहीं करेगी
उत्तर – (घ) वह कभी विवाह नहीं करेगी

प्रश्न 15 – ‘कलकत्ते पर बजर गिरे’ का अर्थ है –
(क) कलकत्ता पर आपदा आए
(ख) कलकत्ता पर वज्रपात हो
(ग) कलकत्ता पर बादल आए
(घ) कलकत्ता पर आंधी आए
उत्तर – (क) कलकत्ता पर आपदा आए

 

सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions

सारआधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1 –
चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती
में जज पढ़ने लगता हैं वह आ जाती है।
खड़ी खड़ी चुपचाप सुना करती है।
उसे बड़ा अचरज होता हैं।
इन काले चीन्ही से कैसे ये सब स्वर
निकला करते हैं।
चंपा सुदर की लड़की है।
सुंदर ग्वाला है गाएँ भैंसे रखता है।
चंपा चौपायों को लेकर
घरवाही करने जाती है।
चंपा अच्छी हैं।
चंचल हैं।
नटखट है।

प्रश्न 1 – चंपा कौन है?
(क) गाँव की लड़की
(ख) गाँव की गोरी
(ग) गाँव की अनपढ़ लड़की
(घ) कवि की सखी
उत्तर – (ग) गाँव की अनपढ़ लड़की

प्रश्न 2 – चंपा को किस चीज़ का ज्ञान नहीं है।
(क) अक्षर का
(ख) कविताओं का
(ग) दुनिया का
(घ) गाँव के लोगों की सोच का
उत्तर – (क) अक्षर का

प्रश्न 3 – चंपा चुपचाप क्या करती है?
(क) चुपचाप खडी खडी सोच में डूबी रहती है
(ख) चुपचाप खडी खडी कवि को पढ़ते हुए सुनती रहती है
(ग) चुपचाप खडी खडी गाँव की सुंदरता को निहारती रहती है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) चुपचाप खडी खडी कवि को पढ़ते हुए सुनती रहती है

प्रश्न 4 – चंपा की हैरानी का क्या कारण है –
(क) कवि द्वारा अक्षरों को पढ़ना
(ख) उसे आश्चर्य होता है इन काले अक्षरों से कवि ध्वनियों कैसे बोल लेता है
(ग) वह ध्वनियों व अक्षरों के संबंध को नहीं समझ पाती
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 5 – चंपा का व्यवहार कैसा है?
(क) वह चंचल है
(ख) नटखट है
(ग) वह बहुत शरारते करती है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

2-
कभी कभी धम करती हैं।
कभी-कभी वह कलम चुरा देती है।
जैसे तैसे उसे ढूंढ कर जब लाता हैं
पाता है-अब कागज गायब
परेशान फिर हो जाता हैं।
चंपा कहती है।
तुम कागद ही गोदा करते ही दिन भर
क्या यह काम बहुत अच्छा है।
यह सुनकर मैं हँस देता हूँ।
फिर थंपा चुप हो जाती है।
चंपा ने यह कहा कि
मैं तो नहीं पहुँगी
तुम तो कहते थे गाँधी बाबा अच्छे हैं।
उस दिन चंपा आई मैने कहा कि
चंपा तुम भी पढ़ लो
हारे गाद्ध काम सरेगा
गाँध बाबा की इच्छा है।
सब जन पढ़ना-लिखना सीखें
पड़ने लिखने की कैसे बात करेंगे
मैं तो नहीं पड़ेंगी।

प्रश्न 1 – कवि की परेशानी का क्या कारण है –
(क) चंपा कवि की कलम चुरा लेती है। जिससे कवि परेशान होता है
(ख) चम्पा कवि के कागज गायब कर देती है।
(ग) चंपा कवि की कलम चुरा लेती है। किसी तरीके से कवि उसे ढूंढकर लाता है तो उसके कागज गायब मिलते हैं। इन हरकतों से कवि परेशान होता है।
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) चंपा कवि की कलम चुरा लेती है। किसी तरीके से कवि उसे ढूंढकर लाता है तो उसके कागज गायब मिलते हैं। इन हरकतों से कवि परेशान होता है।

प्रश्न 2 – चंपा कवि से क्या प्रश्न करती है?
(क) कि वह दिनभर कागज को काला करते हैं। क्या उन्हें यह कार्य बहुत अच्छा लगता है।
(ख) कि वह दिनभर क्या पढ़ाई करता रहता है।
(ग) कि वह दिनभर क्या सोचता रहता है।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) कि वह दिनभर कागज को काला करते हैं। क्या उन्हें यह कार्य बहुत अच्छा लगता है।

प्रश्न 3 – कवि ने चंपा को क्या सीख दी –
(क) पढ़ने-लिखने की
(ख) कविता-लिखने की
(ग) स्कूल जाने की
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) पढ़ने-लिखने की

प्रश्न 4 – कवि ने गाँधी का नाम क्यों लिया?
(क) ग्रामीण गाँधी जी का बहुत सम्मान करते हैं
(ख) ग्रामीण गाँधी जी की बात मानते हैं
(ग) कवि को लगा कि शिक्षा के बारे में गांधी जी की इच्छा जानने के बाद चंपा पढ़ना सीखेगी
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर – (ग) कवि को लगा कि शिक्षा के बारे में गांधी जी की इच्छा जानने के बाद चंपा पढ़ना सीखेगी

प्रश्न 5 – चंपा कवि से गाँधी जी के बारे में क्या तर्क देती है?
(क) अगर गाँधी जी अच्छे हैं तो वे कभी पढ़ने-लिखने के लिए कहेंगे।
(ख) अगर गाँधी जी अच्छे हैं तो वे कभी पढ़ने-लिखने के लिए नहीं कहेंगे।
(ग) अगर गाँधी जी अच्छे हैं तो वे कभी कविता-लिखने के लिए नहीं कहेंगे।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) अगर गाँधी जी अच्छे हैं तो वे कभी पढ़ने-लिखने के लिए नहीं कहेंगे।

3 –
मैंने कहा कि चंपा, पढ़ लेना अच्छा है।
ब्याह तुम्हारा होगा तुम गौने जाओगी.
कुछ दिन बालम सग साथ रह चंपा जाएगा जब कलकत्ता
बड़ी दूर है। वह कलकत्ता
केस उसे संदेसा दोगी
कैसे उसके पत्र पड़ोगी।
चंपा पढ़ लेना अच्छा है।
चंपा बोली तुम कितने झूठे हो देखा
हाय राम तुम पढ़-लिख कर इतने झूठे हो
में तो ब्याह कभी न करूं
और कहीं जो ब्याह हो गया
तो मैं अपने बालम को सँग साथ दूंगी
लकत्ता मैं कभी न जाने देंगी।
कलकत्ते पर बजर गिरे।

प्रश्न 1 – कवि ने चंपा को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए क्या तर्क दिया?
(क) कि शादी के बाद जब तुम्हारा पति कलकत्ता काम के लिए जाएगा तो तुम उसके पास कैसे अपना संदेश भेजोगी तथा कैसे उसके पत्र पढ़ोगी
(ख) कि शादी के बाद जब वह कलकत्ता जाएगी तो वह कवि को कैसे संदेश भेजोगी तथा कैसे उसके पत्र पढ़ोगी
(ग) कि शादी के बाद जब तुम्हारा पति कलकत्ता काम के लिए जाएगा तो तुम उसके पास कैसे जाओगी
(घ) कि शादी के बाद जब वह कलकत्ता जाएगी तो तुम अपने माँ-पिता को कैसे अपना संदेश भेजोगी
उत्तर – (क) कि शादी के बाद जब तुम्हारा पति कलकत्ता काम के लिए जाएगा तो तुम उसके पास कैसे अपना संदेश भेजोगी तथा कैसे उसके पत्र पढ़ोगी

प्रश्न 2 – बड़ी दूर है वह कलकत्ता, फिर भी लोग कलकत्ता क्यों जाते हैं –
(क) कलकत्ता बहुत दूर तो है, किंतु महानगर है जहाँ रोजगार के अनेक साधन उपलब्ध हैं
(ख) कलकत्ता बहुत दूर तो है, किंतु वहाँ रोजी-रोटी के साधन सुलभ हैं
(ग) कलकत्ता बहुत दूर तो है, किंतु रोजगार पाने की आशा में ही लोग कलकत्ता जाते होंगे
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 3 – चंपा कवि पर क्या आरोप लगाती है तथा क्यों?
(क) चंपा कवि पर झूठ बोलने का आरोप लगाती है
(ख) चंपा कवि पर सच बोलने का आरोप लगाती है
(ग) चंपा कवि पर मज़ाक करने का आरोप लगाती है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) चंपा कवि पर झूठ बोलने का आरोप लगाती है

प्रश्न 4 – चंपा की अपने पति के बारे में क्या कल्पना है?
(क) कि वह उसे अपने साथ रखेगी
(ख) कि वह उसे कलकत्ता नहीं जाने देगी
(ग) कि वह उसे अपने साथ रखेगी तथा कलकत्ता नहीं जाने देगी अर्थात् उसका शोषण नहीं होने देगी
(घ) कि वह उसका शोषण नहीं होने देगी
उत्तर – (ग) कि वह उसे अपने साथ रखेगी तथा कलकत्ता नहीं जाने देगी अर्थात् उसका शोषण नहीं होने देगी

प्रश्न 5 – चंपा कलकत्ते के बारे में क्या कहती है?
(क) कि उस पर वज्रपात हो जाए ताकि वह नष्ट हो जाए
(ख) कि वहां बाढ़ आ जाए ताकि वह नष्ट हो जाए
(ग) कि उस पर संकट आ जाए ताकि वह नष्ट हो जाए
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) कि उस पर वज्रपात हो जाए ताकि वह नष्ट हो जाए

 

Also See  :

Hindi Aroh Bhag 1 Question Answers

Hindi Aroh Bhag 1 Book Lessons

Hindi Vitan Bhag 1 Book Lessons

Hindi Abhivyakti Aur Madhyam Book Lessons