Sabse Khatarnaak Question Answers

 

CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag 1 Book Chapter 15 सबसे खतरनाक Question Answers

Sabse Khatarnaak Class 11 – CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag-1 Chapter 15 Sabse Khatarnaak Question Answers. The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions of the chapter, extract based questions, multiple choice questions, short and long answer questions.

सीबीएसई कक्षा 11 हिंदी आरोह भाग-1 पुस्तक पाठ 15 सबसे खतरनाक प्रश्न उत्तर | इस लेख में NCERT की पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्यापक संकलन किया है।

Also See : सबसे खतरनाक पाठ सार और व्याख्या Class 11 Chapter 15

Sabse Khatarnaak Question and Answers (सबसे खतरनाक प्रश्न-अभ्यास )

प्रश्न 1 – कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना?
उत्तर – कवि मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं मानता, क्योंकि इनका प्रभाव सीमित होता है तथा इनकी क्षति-पूर्ति हो सकती है। इन चीजों के विरुद्ध आवाज उठाई जा सकती है। इन चीजों को दूर करने के लिए संघर्ष किया जा सकता है। दूसरे, इन क्रियाओं में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। वह पूर्णत: नष्ट नहीं होती। ये स्थितियाँ बुरी तो हैं किंतु इन्हें बदला जा सकता है। अत: ये सब खतरनाक नहीं हैं। इनसे खतरनाक जीवन में कई और भी चीजें या बातें ऐसी हैं जो इन से भी ज्यादा खतरनाक है जैसे : निराशा में जीवन व्यतीत करना, उदास होकर रहना आदि।

प्रश्न 2 – सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?
उत्तर – “सबसे खतरनाक” शब्द के बार-बार उपयोग से कथन बहुत प्रभावी ढंग से व्यक्त हुआ है तथा खतरनाक बातों के प्रति पाठकों का ध्यान जाता है। यह शब्द उस तबाही को दर्शाता है जो समाज को निर्जीव बना रही है। “सबसे खतरनाक” शब्द का दोहराव पाठकों को दिलचस्पी देता है और कविता में उनकी जिज्ञासा बनी रहती है और उनका ध्यान विशेष रूप से खतरनाक चीजों की ओर आकर्षित होता रहता है। उनके अंदर खतरनाक और सबसे खतरनाक के बीच अंतर करने की क्षमता उत्पन्न होती है और वह समाज की परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार कर पाते हैं। “सबसे खतरनाक” शब्द का बार-बार उपयोग हमें सचेत कर रहा है कि यदि अब हम नहीं जागे तो भविष्य अंधकारमय होगा।

प्रश्न 3 – कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है न कहकर बुरा तो है कहा है। तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि ने कविता में ‘बुरा तो है’ का प्रयोग किया है। ‘तो’ के प्रयोग से कथन की भंगिमा में बदलाव आया है। ‘तो’ शब्द का प्रयोग करके कवि ने बुरेपन की हद को बहुत हद तक कम कर दिया है। ‘बुरा है’ में स्पष्ट रूप से आरोप लगता है। यह अपने-आप में पूर्ण वाक्य हो जाता है तथा इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं होती। ‘तो’ शब्द में बल है। यह बचाव है तथा पाठकों में जिज्ञासा उत्पन्न करता है। यह बताता है कि स्थितियाँ बुरी तो हैं, परंतु चरम सीमा पर नहीं हैं। यह बुरा है और बुरा तो है में तुलना करने में सहायक सिद्ध हुआ है।

प्रश्न 4 – मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना इनको सबसे खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक हैं?
उत्तर – ‘मुर्दा शांति से भर जाना’ का अर्थ है निष्क्रिय होना, जड़ होना या प्रतिक्रिया से शून्य होना है। ऐसी स्थिति खतरनाक होती है क्योंकि ऐसा व्यक्ति सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष नहीं कर पाता। वह जीवित होते हुए भी एक मृत व्यक्ति की तरह ही होता है। इस प्रकार की तटस्थता बहुत ही खतरनाक होती है। ‘हमारे सपनों का मर जाना’ का अर्थ है – कुछ करने की इच्छा समाप्त होना। मनुष्य कल्पना करके ही नए-नए कार्य करता है तथा कार्य करता है। सपनों के मर जाने पर हम यथास्थिति में ही रहते हैं। ये दोनों स्थितियाँ खतरनाक हैं। इनसे समाज में अन्याय करने वाला प्रभावी रहता है। समाज का विकास अवरुद्ध हो जाता है।

प्रश्न 5 – सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो/आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।
उत्तर – यहां इन पंक्तियों में ‘घड़ी’ शब्द जीवन की गति से संबंधित है। जिस तरह घड़ी चलती रहती है उसी प्रकार जीवन भी प्रगतिशील और गतिशील होना चाहिए। निष्क्रियता और उदासीनता जीवन के लिए बहुत खतरनाक है। जीवन के जिस समय पर उदासीनता तथा निष्क्रियता रहती है उस वक्त जीवन आगे बढ़ने की जगह एक ही बिंदु पर ठहर जाता है। यहाँ ‘घड़ी’ शब्द के दो अर्थ हैं। एक अर्थ जीवन से है। जीवन घड़ी की तरह चलता रहता है। जब व्यक्ति में आगे बढ़ने की चाह समाप्त हो जाती है तब उसे ‘रुकी घड़ी’ कहा जाता है। दूसरा अर्थ निश्चित दिनचर्या से है। घड़ी एक निश्चित तरीके से चलती रहती है, उसी प्रकार व्यक्ति भी यंत्र के समान घर से काम व काम से घर पर आता है। उसके मन में उमंग नहीं है। उसकी जिंदगी ढरें पर चलती है और वह उसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहता।

प्रश्न 6 – वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है जो हर हत्याकांड के बाद/आपकी आँखों को मिर्चे की तरह नहीं गड़ता है?
उत्तर – यहाँ ‘चाँद’ आस्था व विश्वास का पर्याय है। यह आस्था व विश्वास हर हत्याकांड के बाद व्यक्तियों को शांति का भाषण देती है। इसके कारण धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर दंगा करने वाले शक्तिशाली बने रहते हैं। आम आदमी इन आस्थाओं, विश्वासों पर तर्क करे, तो समाज ठीक हो जाए, परंतु ऐसा नहीं होता।
कवि कहना चाहता है कि हत्याकांड का दोषी व्यक्ति हमारी आंखों में चुभना चाहिए परंतु ऐसे व्यक्ति लोगों की आंखों में खटकते नहीं है। जिन लोगों की आंखों में ऐसे हत्यारे व्यक्ति नहीं चुभते हैं उनकी संवेदना शून्य हो चुकी होती है जो वास्तविक रूप से खतरनाक होती है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – (Important Question Answers)

प्रश्न 1 – ‘सबसे खतरनाक’ कविता के अनुसार किस प्रकार के लोगों की संवेदनाए शून्य हो चुकी हैं?
उत्तर – जो व्यक्ति खुश रहते-रहते अचानक से निर्जीव की तरह उदास हो जाते हैं, चुपचाप सब कुछ बैचैनी सहन कर जाते हैं तथा जो मनुष्य परिवर्तन के साथ खुद को नहीं बदलता है और ना ही वह बदलने की इच्छा को प्रकट करता है। अन्याय होते हुए भी चुप रहते हैं उनकी संवेदनाएं शून्य हो चुकी हैं।

प्रश्न 2 – कवि के अनुसार जीवन के लिए क्या खतरनाक है?
उत्तर – जीवन में सबसे खतरनाक दो ही चीज है पहला निष्क्रियता और दूसरा उदासीनता इन्हीं दोनों की वजह से मनुष्य जीवन में आगे नहीं बढ़ता है। कवि के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति वह है, जब हमारा स्वाभिमान मर जाता है और हम अपने साथ होने वाले अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते, कोई प्रतिक्रिया नहीं करते।

प्रश्न 3 – कवि ने चांद को क्यों खतरनाक कहा है?
उत्तर – कवि कहते हैं कि ऐसी चांदनी की चमक भी खतरनाक होती है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाती। बल्कि गलत करने वालों के घर में अपनी रोशनी बिखेरने लगती है। कहने का तात्पर्य यह है कि चांद इतनी हत्याओं का चश्मदीद गवाह है परंतु फिर भी शांत हैं इसीलिए चांद को सबसे खतरनाक कहा गया है।

प्रश्न 4 – किस शब्द का कविता में कई बार प्रयोग हुआ है तथा उस शब्द का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – सबसे खतरनाक इस शब्द का प्रयोग प्रस्तुत कविता में कई बार किया गया है। यह शब्द वह अशिष्टता बताता है जो समाज को निर्जीव तथा खोकला बनाता है। सबसे खतरनाक इस शब्द से पाठकों को प्रस्तुत पाठ को पढ़ने की जिज्ञासा और भी ज्यादा बनी रहती है। उनका ध्यान खतरनाक चीजों को जानने की ओर आकर्षित होता है।

प्रश्न 5 – मुर्दा शांति से भर जाना तथा हमारे सपनों का मरना का अर्थ क्या है?
उत्तर – मुर्दा शांति से भर जाना अर्थात निष्क्रिय होना। यह एक ऐसी स्थिति होती हैं जिसमें मनुष्य अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाता ऐसा करने से भाजी भी तो होता है परंतु मृत्यु के समान माना जाता है। सपनों का मरना अर्थात इच्छाएं समाप्त हो जाना। ऐसे विचार होने से मनुष्य के अंदर नई सोच तथा नए आविष्कार करने की क्षमता समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 6 – मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती…. सबसे खतरनाक नहीं होती इन पंक्तियों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि ने मनुष्य की कुछ स्थितियों का वर्णन किया है वह कहते हैं ऐसी बहुत सी स्थिति है जो मनुष्य को दुख देती है परंतु वह खतरनाक नहीं होती है उसके लिए, वह कहते हैं कि यदि मनुष्य की मेहनत लुट जाती है तो यह खतरनाक नहीं होता क्योंकि लूटी गई कमाई को वापस पाया जा सकता है। वह कहते हैं यदि पुलिस किसी मनुष्य को मारती है तो वह भी खतरनाक नहीं होता क्योंकि इसके लिए भी कोई मनुष्य किसी को रिश्वत देता है इसीलिए यह भी खतरनाक नहीं है। कवि कहते हैं कि सब कुछ जानते हुए भी चुप रहना खतरनाक तो है परंतु सबसे खतरनाक नहीं होता।

प्रश्न 7 – सबसे खतरनाक होता है ।…आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – पंक्ति में कवि ने मनुष्य के जीवन की सबसे खतरनाक स्थिति बताई है। वह कहते हैं मनुष्य की सबसे खतरनाक स्थिति पर होती है जब वह निराशावादी हो जाता है। जब मनुष्य अपने जीवन में उमंग और उल्लास को छोड़ देता है तब वह परेशानी तथा निराशा मे अंदर ही अंदर घिर जाता है। वह अपने समक्ष अन्याय देखकर भी चुप रहता है। वह अपने सारे सपने भी छोड़ देता है जिससे इच्छा शक्ति समाप्त हो जाती है, आ रही परिस्थिति मनुष्य के लिए सबसे खतरनाक साबित भी होती है।

प्रश्न 8 – ‘सबसे खतरनाक’ कविता का प्रतिपाद्य बताइए।
उत्तर – यह कविता पंजाबी भाषा से अनूदित है। यह दिनोदिन अधिकाधिक नृशंस और क्रूर होती जा रही दुनिया की विद्रूपताओं के चित्रण के साथ उस खौफनाक स्थिति की ओर इशारा करती है, जहाँ प्रतिकूलताओं से जूझने के संकल्प क्षीण पड़ते जा रहे हैं। पथरायी आँखों-सी तटस्थता से कवि की असहमति है। कवि इस प्रतिकूलता की तरफ विशेष संकेत करता है जहाँ आत्मा के सवाल बेमानी हो जाते हैं। जड़ स्थितियों को बदलने की प्यास के मर जाने और बेहतर भविष्य के सपनों के गुम हो जाने को कवि सबसे खतरनाक स्थिति मानता है।

प्रश्न 9 – कवि ने किन-किन स्थितियों को बुरा बताया है, खतरनाक नहीं?
उत्तर – कवि ने निम्नलिखित स्थितियों को बुरा बताया है, परंतु खतरनाक नहीं –
(1) मेहनत की लूट होना।
(2) पुलिस की मार पड़ना
(3) बैठे-बिठाए पकड़े जाना
(4) सहमी हुई चुप्पी का होना
(5) सही आवाज का दब जाना
(6) विवशतावश समय को काटते जाना

प्रश्न 10 – सबसे खतरनाक बातें कौन-सी हैं जो कवि बताता है?
उत्तर – कवि ने निम्नलिखित खतरनाक बातों को बताया है –
(1) मुर्दे का शांति से भर जाना
(2) सपनों का मर जाना
(3) चलती घड़ी को रुका हुआ देखना
(4) तड़पकर सब कुछ सह जाना
(5) ठरें पर जिंदगी चलना
(6) बुराई का आँखों में न गड़ना
(7) आत्मा का सूरज डूब जाना।
(8) अन्याय को अनदेखा करना

बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1 – किसी के मरने पर गया जाने वाला गाना कहलाता है –
(क) मरासिया
(ख) मरसिया
(ग) मरसयी
(घ) मृत्युसिया
उत्तर – (ख) मरसिया

प्रश्न 2 – हर मनुष्य किसकी अंधी दौड़ में दौड़ रहा है –
(क) प्रगति की
(ख) ईर्ष्या की
(ग) सफलता की
(घ) असफलता की
उत्तर – (क) प्रगति की

प्रश्न 3 – कवि ने किसकी लौ में पढ़ना बुरा बताया है –
(क) दीपक की
(ख) बल्ब की
(ग) जुगनू की
(घ) चाँद की
उत्तर – (ग) जुगनू की

प्रश्न 4 – किसका मर जाना सबसे खतरनाक होता है –
(क) हमारे सपनो का
(ख) विश्वास का
(ग) क्रोध का
(घ) ख़ुशी का
उत्तर – (क) हमारे सपनो का

प्रश्न 5 – किसकी मुठ्ठी सबसे खतरनाक होती है –
(क) लोभ की
(ख) लालच की
(ग) क्रोध की
(घ) गद्दारी लोभ की
उत्तर – (घ) गद्दारी लोभ की

प्रश्न 6 – वह जिंदगी बेकार है, जिस जिंदगी में ————-
(क) कोई लक्ष्य ना हो
(ख) कोई साथ ना हो
(ग) कोई रोशनी ना हो
(घ) कोई समय ना हो
उत्तर – (क) कोई लक्ष्य ना हो

प्रश्न 7 – कवि ने ———– गीतों को खतरनाक बताया है –
(क) खुशियों से भरे
(ख) दुख से भरे
(ग) उदासी से भरे
(घ) उमंग से भरे
उत्तर – (ख) दुख से भरे

प्रश्न 8 – सबसे खतरनाक वह दशा है, जिस दशा में –
(क) मनुष्य का जीवन डूब जाता है
(ख) मनुष्य का विश्वास डूब जाता है
(ग) मनुष्य की आत्मा डूब जाती है
(घ) मनुष्य की इच्छा डूब जाती है
उत्तर – (ग) मनुष्य की आत्मा डूब जाती है

प्रश्न 9 – जिस दशा में मनुष्य की आत्मा डूब जाती है, ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति कैसा हो जाता है –
(क) अपने अंतर्मन की आवाज़ को नहीं सुन पाता है
(ख) एक मुर्दा व्यक्ति के समान बन जाता है
(ग) अपने अंतर्मन की आवाज़ को नहीं सुन पाता है और एक मुर्दा व्यक्ति के समान बन जाता है
(घ) वह दिशाहीन हो कर भटकने लगता है
उत्तर – (ग) अपने अंतर्मन की आवाज़ को नहीं सुन पाता है और एक मुर्दा व्यक्ति के समान बन जाता है

प्रश्न 10 – कवि के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति होती है –
(क) जब व्यक्ति के अंदर कुछ करने की क्षमता खत्म हो जाए
(ख) व्यक्ति परिस्थिति से लड़ने के बजाय, परिस्थिति से समझौता करने लगे
(ग) जब हमारा स्वाभिमान मर जाता है और हम अपने साथ होने वाले अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते, कोई प्रतिक्रिया नहीं करते
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

सार-आधारित प्रश्न Extract Based Questions

सार-आधारित प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होते हैं, और छात्रों को पैसेज को ध्यान से पढ़कर प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन करना चाहिए। (Extract-based questions are of the multiple-choice variety, and students must select the correct option for each question by carefully reading the passage.)

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1 –

मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती
बैठे-बिठाए पकड़ जाना-बुरा तो हैं।
सहमी सी चुप में जकड़ ज़ाना बुरा तो है
पर सबसे खतरनाक नहीं होता
कपट के शर में
सही होते हुए भी दब जाना-बुरा तो हैं।
किसी जुगनू की ली में पढ़ना-बुरा तो है।
मुट्टियाँ भींचकर बस वक्त निकाल लेना-बुरा तो हैं।
सबसे खतरनाक नहीं होता

प्रश्न 1 – ‘सबसे खतरनाक नहीं होती’ वाक्यांश से कवि क्या कहना चाहता है?
(क) कि समाज में अनेक खतरनाक स्थितियाँ हैं, परंतु इनसे भी खतरनाक स्थिति जड़ता, प्रतिक्रियाहीनता की है
(ख) कि समाज में अनेक स्थितियाँ खतरनाक हैं, परंतु इनसे भी खतरनाक स्थिति अज्ञानता की है
(ग) कि समाज में अनेक खतरनाक व्यक्ति हैं, परंतु इनसे भी खतरनाक जड़ता, प्रतिक्रियाहीनता की है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) कि समाज में अनेक खतरनाक स्थितियाँ हैं, परंतु इनसे भी खतरनाक स्थिति जड़ता, प्रतिक्रियाहीनता की है

प्रश्न 2 – कवि ने किन खतरनाक स्थितियों के बारे में बताया है –
(क) मेहनत की कमाई लूटना, पुलिस की मार
(ख) शासन के प्रति गद्दारी
(ग) लोभ करना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 3 – ‘किसी जुगनू की लौ में पढ़ना’ -पंक्ति का आशय है –
(क) साधनहीनता की स्थिति में गुजारा चलाना बहुत बुरा है किंतु खतरनाक नहीं है
(ख) जुगनू की रौशनी में गुजारा चलाना बहुत बुरा है किंतु खतरनाक नहीं है
(ग) साधनहीनता की स्थिति में गुजारा चलाना अच्छा है किंतु खतरनाक नहीं है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) साधनहीनता की स्थिति में गुजारा चलाना बहुत बुरा है किंतु खतरनाक नहीं है

प्रश्न 4 – मुट्टियाँ भींचकर वक्त निकालने को बुरा क्यों कहा गया है –
(क) यही खतरनाक चीजें आगे जाकर अच्छा परिणाम देती है
(ख) यही खतरनाक चीजें आगे जाकर बुरा परिणाम देती है
(ग) यही खतरनाक चीजें आगे जाकर समय खराब कर देती है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) यही खतरनाक चीजें आगे जाकर बुरा परिणाम देती है

प्रश्न 5 – किसी के परिश्रम की कमाई की लूट खतरनाक नहीं होती क्यों –
(क) क्योंकि यह लूट अपनी नहीं होती
(ख) क्योंकि यह लूट दूसरों को दी जा सकती है
(ग) क्योंकि यह लूट फिर से पाई जा सकती है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) क्योंकि यह लूट फिर से पाई जा सकती है

2 –

सबसे खतरनाक होता है।
मुर्दा शांति से भर जाना
न होना तड़प का सब सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौटकर घर ना
सबसे खतरनाक होता हैं।
हमारे सपनों का मर जाना
सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है।
उपकी कलाई पर चलती हुई भी जो
आपकी निगाह में रुकी होती हैं।

प्रश्न 1 – कवि के अनुसार सबसे खतरनाक क्या होता है –
(क) जब मनुष्य प्रतिक्रिया नहीं करता, वह उत्साहहीन हो जाता है
(ख) जब मनुष्य प्रतिक्रिया करता है, वह उत्साह से भर जाता है
(ग) जब मनुष्य प्रतिकार करता है , वह विरोधी हो जाता है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) जब मनुष्य प्रतिक्रिया नहीं करता, वह उत्साहहीन हो जाता है

प्रश्न 2 – ‘मुर्दा शांति से भर जाना’ से अभिप्राय है –
(क) मानव जीवन में जड़ता और निष्क्रियता का भाव होना
(ख) अत्याचारों को मूक बनकर सहते जाना
(ग) कोई प्रतिक्रिया न व्यक्त करना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 3 – सपनों के मर जाने से क्या होता है?
(क) मनुष्य की कामनाएँ इच्छाएँ समाप्त हो जाती हैं
(ख) मनुष्य वर्तमान से संतुष्ट रहता है
(ग) मनुष्य नए आविष्कार नहीं कर पता
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4 – घड़ी के माध्यम से कवि क्या कहता है।
(क) घड़ी समय को बताती हैं
(ख) वह समय की गतिशीलता दर्शाती है
(ग) मनुष्य को समय के अनुसार बदलने की प्रेरणा देती है
(घ) (ख) और (ग) दोनों
उत्तर – (घ) (ख) और (ग) दोनों

प्रश्न 5 – कौन-कौन सी स्थितियाँ खतरनाक है –
(क) खुश रहते रहते अचानक से निर्जीव की तरह उदास हो जाना
(ख) चुपचाप सब कुछ बैचैनी सहन कर जाना
(ग) समय के साथ खुद को न बदलना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

3 –

सबसे खतरनाक वह आँख होती है।
जो सब कुछ देखती हुई भी जमी बर्फ होती है।
जिसकी नजर दुनिया को मुहब्बत से चूमना भूल जाती है।
जो चीजों से उठती अधेपन की भाप पर दुलक जाती है
जो रोजमर्रा के क्रम को पीती हुई
एक लक्ष्यहीन दुहराव के उलटफेर में खो जाती हैं।
सबसे खतरनाक वह चाँद होता है।
जो हर हत्याकांड के बाद
वीरान हुए आँगनों में चढ़ता है।
पर आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है।

प्रश्न 1 – कवि कैसी आँख को ख़तरनाक मानता है?
(क) जो न्याय को देखकर भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती
(ख) जो अन्याय को देखकर भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती
(ग) जो दूसरों को सुखी देखकर भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) जो अन्याय को देखकर भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती

प्रश्न 2 – ‘जो रोजमर्रा के क्रम को पीती हुई’ पंक्ति का आशय है –
(क) वह जिंदगी जो दैनिक क्रियाकलापों में संवेदनहीनता के साथ भटकती रहती है
(ख) वह जिंदगी जो रोज़मर्रा के कामों में साथ नहीं देती
(ग) वह जिंदगी जो हर रोज़ एक ही क्रम में पानी पीती है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) वह जिंदगी जो दैनिक क्रियाकलापों में संवेदनहीनता के साथ भटकती रहती है

प्रश्न 3 – चाँद’ किसका प्रतीक है?
(क) सफेदी का
(ख) सुंदरता का
(ग) शांति व् आस्था का
(घ) केवल शांति का
उत्तर – (ग) शांति व् आस्था का

प्रश्न 4 – घर-आँगन के वीरान होने का क्या कारण है?
(क) हत्याकांड हैं जो आतंक के कारण हो रहे हैं
(ख) पलायन हैं जो नौकरियों के कारण हो रहे हैं
(ग) कलेश हैं जो आतंक के कारण हो रहे हैं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) हत्याकांड हैं जो आतंक के कारण हो रहे हैं

प्रश्न 5 – पर आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है’ पंक्ति का आशय है –
(क) कि लोग हत्याकांड पर भी शांत रहते हैं
(ख) कि लोग हत्याकांड पर भी शांत रहते हैं , उन्हें ऐसे हमलों का प्रतिकार करना चाहिए
(ग) कि लोग हत्याकांड पर भी शांत रहते हैं तथा अपनी खुशियों में मग्न रहते हैं, जबकि उन्हें ऐसे हमलों का प्रतिकार करना चाहिए
(घ) केवल (क)
उत्तर – (ग) कि लोग हत्याकांड पर भी शांत रहते हैं तथा अपनी खुशियों में मग्न रहते हैं, जबकि उन्हें ऐसे हमलों का प्रतिकार करना चाहिए

4 –

सबसे खतरनाक वह गीत होता है।
आपके कानों तक पहुँचने के लिए
जो मरसिए पढ़ता है।
जो जिंदा रूह के आसमानों पर ढलती हैं।
जिसमें सिर्फ उल्लू बोलते और हुआँ हुओं करते गीदड़
आतांकित लोगों के दरवाज़ों पर
जो गुडे की तरह अकड़ता है।
सबसे खतरनाक वह रात होती है।
हमेशा के धरे बद दरवाज-चौगाठों पर चिपक जाते हैं।
सबसे खतरनाक वह दिशा होती है।
जिसमें आत्मा का सूरज डूब जाए।
और उसकी मुद धूप का कोई टुकड़ा
आपके जिस्म के पूरब में चुभ जाए
मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती।

प्रश्न 1 – कवि लोगों की किस आदत को खतरनाक मानता है –
(क) लोगों का आतंक सहने तथा उसका विरोध न करने की आदत को
(ख) लोगों का दुःख सहने तथा उसका विरोध न करने की आदत को
(ग) लोगों का दर्द सहने तथा उसका विरोध न करने की आदत को
(घ) केवल (ग)
उत्तर – (क) लोगों का आतंक सहने तथा उसका विरोध न करने की आदत को

प्रश्न 2 – ‘जिदा रूह के आसमानों’ द्वारा कवि क्या कहना चाहता है –
(क) कि सजग लोगों को अंधविश्वासों व रूढ़ियों से बचना चाहिए
(ख) कि सजग लोगों को रूढ़ियों से बचना चाहिए
(ग) कि सजग लोगों को अंधविश्वासों से बचना चाहिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) कि सजग लोगों को अंधविश्वासों व रूढ़ियों से बचना चाहिए

प्रश्न 3 – कवि ने आत्मा को क्या माना है?
(क) मृत के समान तटस्थ
(ख) केवल सोच
(ग) केवल हवा
(घ) शरीर का एक अंग
उत्तर – (क) मृत के समान तटस्थ

प्रश्न 4 – कवि किस दिशा को खतरनाक मानता है –
(क) जिस पर चलकर मनुष्य अपनी जिंदगी को खो देता है
(ख) जिस पर चलकर मनुष्य अपनी राह से भटक जाता है
(ग) जिस पर चलकर मनुष्य अपनी आत्मा की बात अनसुनी कर देता है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (ग) जिस पर चलकर मनुष्य अपनी आत्मा की बात अनसुनी कर देता है

प्रश्न 5 – आत्मा का सूरज डूबने जाए’ का अर्थ है –
(क) अंतरात्मा की आवाज का क्षीण पड़ना
(ख) अंतरात्मा की आवाज का बुलंद होना
(ग) अंतरात्मा की आवाज का अनसुना होना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (क) अंतरात्मा की आवाज का क्षीण पड़ना

 

Also See  :

Hindi Aroh Bhag 1 Question Answers

Hindi Aroh Bhag 1 Book Lessons

Hindi Vitan Bhag 1 Book Lessons

Hindi Abhivyakti Aur Madhyam Book Lessons